राज्य

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन जारी रखने की अपील की है। दूतावास ने कहा है कि हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहें और मौजूदा घटनाक्रम से संबंधित वीडियो या समाचार प्रसारित न करने का आग्रह किया।

दूतावास ने अपनी नई सलाह में बताया कि 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में घायल हुए दो भारतीय नागरिक अब भी आईसीयू में भर्ती हैं। एक भारतीय नागरिक को आईसीयू से उच्च निर्भरता इकाई -एचआई में स्थानांतरित किया गया है। चार अन्य भारतीय नागरिक सामान्य वार्ड में उपचार करा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन अब भी निलंबित है। वहीं, दम्माम, जेद्दा और मदीना से उड़ानें जारी हैं, हालांकि कुछ व्यवधान बने हुए हैं। भारतीय विमानन कंपनियों ने इस महीने की 17 तारीख तक सऊदी अरब से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी हैं। सऊदी अरब की सऊदिया एयरलाइंस दम्माम, जेद्दा और मदीना से निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है। वहीं, फ्लाइनास दम्माम-लखनऊ सेक्टर पर निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।