राजनीति

भारतीय जनता पार्टी द्वारा महोबा जिले में सेवा ज्योति यात्रा का हुआ आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारतीय जनता पार्टी द्वारा महोबा जिले में सेवा ज्योति यात्रा का हुआ आयोजन

अंबेडकर पार्क में आयोजित समापन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण के माध्यम से संबोधन सुना।कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवासी अरविंद राजपूत मुखिया, महोबा सदर विधायक राकेश गोस्वामी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समापन अवसर पर भाजपा नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने तथा सेवा एवं सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सेवा सुशासन के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।