राजनीति

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों के नाम किये घोषित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों के नाम किये घोषित

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये है। भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी प्रत्याशियों को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए बीते माह 29 सितंबर को द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की थी।इनमें उत्तर प्रदेश की दस सीटें भी शामिल हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, बसपा के रामजी और छह अन्य नेताओं का कार्यकाल इसी साल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। राज्यसभा की इन 10 सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होना है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। यह कदम पार्टी की चुनावी रणनीति और प्रदेश में शक्ति संतुलन को दर्शाता है। नामों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर इस घोषणा का समर्थन किया। इस कदम से भाजपा को प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका मिलेगा, जिससे आम जनता को बेहतर शासन औ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।