भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छार की तस्वीर बनाकर दिया सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धनबाद के कलाकार रमेश ठाकुर ने पायलट स्मित मच्छार की तस्वीर बनाकर उनके साहस को सलाम किया, कहा- घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए 174 लोगों की जान बचाई।
Short Headline: भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छार की तस्वीर बनाकर दिया सम्मान
04 अक्टूबर, धनबाद: भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छार के साहस और बहादुरी को धनबाद के कलाकार रमेश ठाकुर ने अपनी कला के जरिए सम्मान दिया है। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर उन्होंने कैनवास पर स्मित मच्छार की तस्वीर बनाई और उनके अदम्य साहस को सलाम किया। कलाकार रमेश ठाकुर के मुताबिक घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए 174 लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि ऐसे साहसी व्यक्तित्व को सरकार की ओर से उचित सम्मान मिलना चाहिए। कलाकार ने अपनी कलाकृति के जरिए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
बाइट: रमेश ठाकुर, कलाकार