भारतीय पहलवान नितेश की शानदार जीत, गोल्ड से एक कदम दूर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 01, नई दिल्ली: भारतीय पहलवान नितेश ने एशियाई खेलों में पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। सेमीफाइनल में उन्होंने मंगोलिया के गंखुयाग गनबातार को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 9-0 से हराया। नितेश ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मंगोलियाई पहलवान को कोई मौका नहीं दिया। तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मिली इस शानदार जीत के साथ उन्होंने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। फाइनल में जीत के साथ वह भारत के लिए ग्रीको-रोमन कुश्ती में ऐतिहासिक गोल्ड अपने नाम कर सकते हैं।