राज्य

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में सबसे ज्यादा माल ढुलाई दर्ज की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में सबसे ज्यादा माल ढुलाई दर्ज की

नवंबर 04, नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने इस साल अक्टूबर में अब तक की सबसे ज्यादा माल ढुलाई दर्ज की है। अक्तूबर महीने में साढ़े 14 करोड़ टन से ज्यादा माल का परिवहन किया गया। पिछले साल के इसी महीने की तुलना में इसमें 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। रेल मंत्रालय ने कहा कि माल ढुलाई में वृद्धि और माल ढुलाई से होने वाली आय में बढ़ोतरी देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और लॉजिस्टिक क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में रेलवे के प्रयासों को दर्शाती है।मंत्रालय ने बताया कि खाद्यान्न की ढुलाई में 26% से अधिक, घरेलू कोयले में 16%, क्लिंकर में 10% से अधिक और लौह अयस्क की ढुलाई में 5 फीसदी की वृद्धि हुई है।

बिजली आपूर्ति केंद्रों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने इस साल अक्टूबर में हर दिन औसतन लगभग 470 रेक की आपूर्ति करके घरेलू कोयले के परिवहन को बढ़ाया। मंत्रालय ने कहा कि इस साल अक्टूबर में यात्री आवागमन में भी लगातार वृद्धि देखी गई है। भारतीय रेलवे ने पिछले वर्ष के इसी महीने में लगभग 63 करोड़ यात्रियों की तुलना में इस साल 64 करोड़ से अधिक यात्रियों को परिवहन किया।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।