विदेश

इन 2 भारतीयों को सबसे बड़ा खतरा मान रहा अफगानिस्तान, कप्तान ने किया खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इन 2 भारतीयों को सबसे बड़ा खतरा मान रहा अफगानिस्तान, कप्तान ने किया खुलासा

भारत और अफगानिस्तान की टी20 सीरीज आज से शुरू हो रही है. पहला टी20 मैच 13 सितंबर यानी आज अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा.

उससे पहले अफगान टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान का कहना है कि उनका फोकस विशेष रूप से 2 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगा, जिनमें से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी एक हैं.

पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

एक तरफ वैभव सूर्यवंशी मैनेजमेंट के लिए बड़ा सिर दर्द बने होंगे, क्योंकि टीम में 3 ओपनिंग के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन असल में 2 ही खेल सकते हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी भी भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है.

बुमराह और वैभव सबसे बड़ा खतरा

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा, "जसप्रीत बुमराह सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं और मेरे फेवरेट बॉलर भी हैं.

एक टीम के रूप में हम उनके सामने चीजों को जटिल नहीं करना चाहेंगे, उनके लिए हमारे पास प्लान है कि उनके खिलाफ कैसे खेलना है. उम्मीद है हम भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे."

अफगानिस्तान, बुमराह के नाम से डरा हुआ है, इसका एक कारण भी है.

बुमराह ने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ 2 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 4 विकेट लिए हैं. अफगान टीम के खिलाफ बुमराह का इकोनॉमी रेट सिर्फ 4 का है.

यह दिखाता है कि किस तरह बुमराह अफगान बल्लेबाजों पर लगाम कस कर रखते हैं.

दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी को लेकर कप्तान जादरान ने कहा कि उनकी टीम ने वैभव के खेलने के तरीके को परखा है.

उन्होंने कहा, "वैभव एक बेहतरीन टैलेंट है.

IPL के हालिया सीजन में उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया और अलग-अलग स्तर की क्रिकेट पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

वैभव आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर आ रहे हैं, जहां वो ऑरेंज कैप के विजेता रहे थे.

उसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिला

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।