विदेश

भारतीयों से ठगी कर क्रिप्टो से कमा रहा था यूक्रेनी ठग, इंटरपोल के जरिए रोमानिया से पकड़ाया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारतीयों से ठगी कर क्रिप्टो से कमा रहा था यूक्रेनी ठग, इंटरपोल के जरिए रोमानिया से पकड़ाया

निवेश पर हर सप्ताह 6 से 11 फीसदी तक मुनाफे का लालच देकर भारत में लोगों से ठगी करने के वाले यूक्रेन के वांटेड नागरिक ओलेक्सांद्र जापिचेंको (Oleksandr Zapichenko) को भारत लाया गया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी जापिचेंको को सीबीआई ने इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों के सहयोग से रोमानिया से प्रत्यर्पित कराया है. वह 17 नवंबर को मुंबई पहुंचा.

ईडी ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ PMLA के तहत मामला दर्ज किया था.

जांच में सामने आया कि आरोपी एक मल्टी लेवल मार्केटिंग आधारित पोंजी स्कीम से जुड़ा था.

इस स्कीम के जरिए निवेशकों को हर सप्ताह 6 से 11 फीसदी तक रिटर्न देने का झांसा दिया जाता था. इस लालच में बड़ी संख्या में लोगों से नकद रकम जुटाई गई.

निवेशकों से जमा नकदी को क्रिप्टोकरेंसी में बदल रहा था आरोपी

जांच एजेंसियों के मुताबिक, संबंधित कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक की जरूरी मंजूरी लिए बिना निवेशकों से भारी मात्रा में नकदी इकट्ठा की थी.

बाद में इस रकम को हवाला के अलग-अलग नेटवर्क के जरिए इधर-उधर भेजा गया और फिर उससे USDT नाम की क्रिप्टोकरेंसी खरीदी गई.

जापिचेंको की भूमिका निवेशकों से जमा नकदी को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने में सामने आई है.

आरोप है कि वह बड़े पैमाने पर नकदी के लेनदेन की व्यवस्था करने और उसे अंजाम देने में सीधे शामिल था.

इसी आधार पर जांच एजेंसियां उसे कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की अहम कड़ी मान रही हैं.

इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस

ईडी के अनुरोध पर सीबीआई के इंटरपोल डिवीजन ने आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी कराया था. इसके बाद उसकी लोकेशन रोमानिया में मिली और वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

भारत की ओर से उसके प्रत्यर्पण की मांग की गई थी.

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोमानिया ने उसे भारत को सौंपने की मंजूरी दे दी.

इसके बाद ईडी की एक टीम रोमानिया पहुंची और आरोपी को भारतीय टीम के हवाले किया ग

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यूक्रेन के वांटेड ठग ओलेक्सांद्र जापिचेंको ने भारत में निवेश पर 6-11% मुनाफे का लालच देकर लोगों को ठगने का काम किया। इस केस में इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों ने रोमानिया से उसे प्रत्यर्पित कराया, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हुई। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय अपराधी भी डिजिटल माध्यमों से भारत के निवेशकों को निशाना बना सकते हैं और भारतीय कानून व्यवस्था की अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए उन्हें पकड़ने की क्षमता को रेखांकित करती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि निवेशकों को डिजिट

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।