राज्य

भाषा विश्वविद्यालय में छह दिवसीय बीएड ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भाषा विश्वविद्यालय में छह दिवसीय बीएड ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ स्थित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में नवप्रवेशित बीएड विद्यार्थियों के लिए आयोजित छह दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन हुआ। 14 सितंबर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभागीय शैक्षणिक वातावरण, बीएड पाठ्यक्रम, शिक्षक की भूमिका और कैरियर संभावनाओं से परिचित कराया गया।कार्यक्रम में ‘विद्या आरंभ’ इंट्रोडक्टरी सेशन, टैलेंट हंट, ‘बीकमिंग ए प्रोफेशनल टीचर’, ‘प्रिपेयरिंग फॉर B.Ed.

जर्नी’, स्टूडेंट-लीड एक्टिविटीज, यूनिवर्सिटी टूर और प्लांटेशन ड्राइव जैसी गतिविधियां हुईं। सामाजिक विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. चंदना डे ने विद्यार्थियों को शिक्षक के दायित्व और सामाजिक भूमिका की जानकारी दी इसके साथ ही विभागाध्यक्ष डॉ. नलिनी मिश्रा ने अनुशासन और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया।डॉ.

बुशरा अलवेरा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामदास ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं कैरियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन और सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. नलिनी मिश्रा के समन्वयन में आयोजित किया गया। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने ‘अपना पेड़, अपना पर्यावरण’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और पौधों की दो वर्षों तक देखभाल का संकल्प लिया।

वहीं, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के स्टूडियो, म्यूजियम, जिम्नेजियम, लाइब्रेरी, डिजिटल लाइब्रेरी, एकेडमिक भवन और प्रशासनिक भवन का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. आयुष मिश्रा, डॉ. विभा सिंह, डॉ. मोहम्मद इरफान, डॉ. रचना गिहार और डॉ. राम किशन पाल समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।