भाषा विश्वविद्यालय में NCC कैडेटों को मिली नई रैंक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में NCC इकाई की ओर से रैंक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव विकास, 20 यूपी गर्ल्स बटालियन NCC के सूबेदार मेजर ट्रेनिंग आर.बी.
गुरूंग, एम.के. गिरी और विश्वविद्यालय की NCC अधिकारी डॉ. लेफ्टिनेंट बुशरा अलवेरा मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान कैडेटों की मेहनत, अनुशासन और प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अलग-अलग रैंक दिए गए। तृतीय वर्ष की कैडेट प्रीति गौतम को सीनियर अंडर ऑफिसर , रौनक को अंडर ऑफिसर , शमा बानो को कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट बनाया गया।
वहीं, ममता और साक्षी मिश्रा को सार्जेंट का रैंक दिया गया।इसके अलावा द्वितीय वर्ष की कैडेट अंजलि, रुचि, शिवानी भारती, सानिया मंसूरी, रोशनी, नैन्शी रावत और दीपाली को कॉर्पोरल का रैंक प्रदान किया गया।इस मौके पर कुलसचिव विकास ने सभी कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रैंक मिलना केवल सम्मान की बात नहीं है, बल्कि इसके साथ नई जिम्मेदारियां भी मिलती हैं।
सभी कैडेट अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।सूबेदार मेजर ट्रेनिंग आर.बी. गुरूंग ने NCC की वर्दी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्दी अनुशासन, एकता, सम्मान और जिम्मेदारी की पहचान है। वहीं, एम.के. गिरी ने कैडेटों से अपने व्यवहार और काम से वर्दी का सम्मान बनाए रखने की अपील की।विश्वविद्यालय की NCC अधिकारी डॉ.
लेफ्टिनेंट बुशरा अलवेरा ने भी सभी कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रैंक मिलने के साथ कैडेटों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्हें अनुशासन, समर्पण और देशसेवा की भावना के साथ काम करना चाहिए।समारोह के अंत में कैडेटों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन ने उन्हें बेहतर नेतृत्वकर्ता बनने, जिम्मेदार नागरिक बनने और देशसेवा के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।