विदेश

भास्कर अपडेट्स:अमेरिका ने इस साल 1,700 भारतीयों को किया डिपोर्ट, अवैध प्रवास पर भारत ने जताया विरोध

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:अमेरिका ने इस साल 1,700 भारतीयों को किया डिपोर्ट, अवैध प्रवास पर भारत ने जताया विरोध

अमेरिका ने इस साल जनवरी से अब तक 1,700 भारतीय नागरिकों को देश से वापस भेजा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत अवैध प्रवास का विरोध करता है और इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ सहयोग कर रहा है। जायसवाल के मुताबिक, अमेरिका से संभावित डिपोर्टेशन की सूचना मिलने पर भारत सरकार संबंधित लोगों की राष्ट्रीयता की पुष्टि करती है।

इससे पहले जुलाई में विदेश मंत्रालय ने बताया था कि 2025 से अब तक अमेरिका 4,840 से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट कर चुका है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… हैदराबाद का पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन बनेगा देश का पहला AI आधारित थाना हैदराबाद का पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन देश का पहला AI आधारित पुलिस स्टेशन बनने जा रहा है।

तेलंगाना के DGP सीवी आनंद और हैदराबाद पुलिस कमिश्नर महेश मुरलीधर भागवत ने बुधवार को थाने का औचक निरीक्षण किया और वहां चल रहे तकनीकी कामों की समीक्षा की। यह परियोजना फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जा रही है। इस थाने की पुलिस सेवाओं को आधुनिक AI तकनीक से जोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने थाने में शिकायत लेकर आए लोगों से बातचीत की और जाना कि AI सिस्टम की मदद से उनकी समस्याओं का समाधान कैसे किया जा रहा है।

उन्होंने पुलिसकर्मियों के कामकाज और AI से जुड़े तकनीकी ढांचे का भी जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, इस AI आधारित थाने का जल्द ही आधिकारिक उद्घाटन किया जाएगा। दिल्ली में टोपी फाड़ने का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र ने 9वीं के छात्र को चाकू से गोदा, हालत गंभीर दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बुधवार को सरकारी स्कूल के बाहर 10वीं के एक छात्र ने 9वीं के छात्र पर चाकू से कई वार किए।

16 साल के घायल छात्र के पेट, सीने, कमर और हाथों पर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले पीड़ित ने आरोपी की टोपी फाड़ दी थी।

इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने कथित तौर पर ऑनलाइन चाकू मंगाया और हमले की योजना बनाई। बुधवार को स्कूल के बाहर पीड़ित को अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया। पुलि

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।