अपराध

भास्कर अपडेट्स:बच्चों की दवा बताकर बेच रहा था जानवरों का टॉनिक, सूरत में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:बच्चों की दवा बताकर बेच रहा था जानवरों का टॉनिक, सूरत में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

गुजरात के सूरत में पुलिस ने बच्चों की दवा के नाम पर जानवरों का टॉनिक बेचने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 51 वर्षीय मोहम्मद साजिद इब्राहिम मुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह जानवरों के लिए बने हिमालया Liv.52 Protec लिक्विड को छोटी बोतलों में भरकर उन पर बच्चों की दवा Liv.52 Drops के नकली लेबल लगा देता था।

आरोपी पर इस उत्पाद को वास्तविक कीमत से दोगुने दाम पर बेचने का भी आरोप है। मंगलवार को पुलिस और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने गोपीपुरा स्थित शांति‍नाथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 31,195 रुपये का सामान जब्त किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, लोगों को सलाह दी है कि अगर इस उत्पाद के इस्तेमाल से कोई परेशानी हुई है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आज की बाकी बड़ी खबरें… एविएशन रेगुलेटर DGCA ने प्लेन में सफर के दौरान खास पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगाई एविएशन रेगुलेटर DGCA ने उड़ानों में एक खास मॉडल के पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने 29 सितंबर के एक आदेश में "MOBIKINS MK-PB-04 पावर बैंक" को ले जाने और इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।

यह रोक इस पावर बैंक से जुड़ी आग लगने की हालिया घटना के कारण लगाई गई है।इस घटना या पावर बैंक बनाने वाली कंपनी के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पावर बैंक में आग लगने की हालिया घटना और इससे जुड़े संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए, DGCA ने कहा है कि इस पावर बैंक को "भारत आने वाली, भारत से जाने वाली या भारत के भीतर किसी भी उड़ान में विमान के अंदर नहीं ले जाया जाना चाहिए - चाहे वह यात्री के सामान (चेक-इन और केबिन बैगेज सहित) के तौर पर हो या कार्गो के तौर पर"।

100 साल की उम्र में वकील को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा केरल हाईकोर्ट ने पलक्कड़ के वकील पी.

बालसुब्रमणियन मेनन को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया है। मेनन 15 अक्टूबर को 100 साल के हो जाएंगे। वे 76 साल से ज्यादा समय से वकालत कर रहे हैं और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है। हाईकोर्ट के मुताबिक, मेनन जिला अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले पहले वकील हैं, जिन्हें सीनियर एडवोकेट बनाया गया है। आमतौर पर यह दर्जा हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

सूरत में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्वास सबसे बड़ा संपत्ति है। जब कोई व्यक्ति अनैतिक तरीकों से लाभ कमाने का प्रयास करता है, तो समाज को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध व्यापार को तुरंत संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करनी चाहिए। इससे न केवल बच्चों की रक्षा होगी, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में पारदर्शिता और भरोसे को भी मजबूती मिलेगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।