भास्कर अपडेट्स:बारामूला में सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर का शव मिला, उत्तराखंड के रहने वाले थे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कश्मीर के बारामूला जिले के रामपुर इलाके में सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) का शव मिला है। उनकी पहचान नायब सूबेदार वी.
प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वे उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले थे और लच्छीपोरा में तैनात थे। अधिकारियों के मुताबिक, प्रताप सिंह का शव FSC रामपुर में मिला। शव को मेडिकल-कानूनी औपचारिकताओं के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें...
CJI सूर्यकांत पर पोस्ट के मामले में संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने CJI सूर्यकांत के खिलाफ टिप्पणी वाली सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवमानना नोटिस मिलने के बाद उन्होंने हलफनामा दाखिल कर कहा कि वह अपनी इच्छा से पूरी तरह माफी मांग रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने राउत को 17 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत उस दिन उनके माफीनामे पर विचार करेगी और इस मामले में फैसला भी सुना सकती है। दरअसल, राउत ने अल्बानिया में हिंसक प्रदर्शनों का वीडियो शेयर करते हुए वहां सुप्रीम कोर्ट और सरकारी इमारतों पर हमलों का जिक्र किया था।
साथ ही उन्होंने भारत समेत दूसरे देशों को इससे सबक लेने की बात कही थी। गोवा के वास्को बाजार में आग, 150 से ज्यादा दुकानें जलीं; दिवाली के लिए सामान रखा था गोवा के वास्को शहर के एक बाजार में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग में 150 से ज्यादा दुकानें और उनमें रखा सामान जल गया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुकानदारों ने दिवाली के लिए जरूरी सामान का स्टॉक रखा था, ऐसे में उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को चार घंटे से ज्यादा समय तक मशक्कत करनी पड़ी।
तमिलनाडु में जेल से भागने की कोशिश करने वाले कैदियों पर गोली चलाने की परमिशन होगी तमिलनाडु सरकार ने जेल से भागने की कोशिश करने वाले कैदियों पर पुलिस को गोली चलाने की अनुमति दी है। राज्य की सभी 125 जेलों के वॉच टावरों पर हथियारबंद गार्ड तैनात होंगे। यह फैसला थेनी
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar