राजनीति

भास्कर अपडेट्स:चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले में सीजेआई ने कहा- विचार करेंगे, दो जजों की बैंच ने बंटा फैसला दिया था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले में सीजेआई ने कहा- विचार करेंगे, दो जजों की बैंच ने बंटा फैसला दिया था

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून पर आए दो जजों के बंटे फैसले को वापस लेने की मांग वाली अर्जी पर विचार करने पर सहमति जताई है। 23 सितंबर को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की राय अलग हो गई थी। अब रिकॉल अर्जी पर सीजेआई फैसला लेंगे।

आज की अन्य बड़ी खबरें… मुख्य चुनाव आयुक्त का 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा टला, मंदिर और वॉटरफॉल जाना था मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का 7 और 8 अक्टूबर को होने वाला छत्तीसगढ़ दौरा टाल दिया गया है। दौरे में ज्ञानेश कुमार को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर के चित्रकोट वॉटरफॉल और कवर्धा के भोरमदेव मंदिर जाना था।

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी लेटर के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार को राज्य अतिथि घोषित किया गया था और उनके लिए जरूरी प्रोटोकॉल की व्यवस्था की गई थी। लेटर में बताया गया कि अपरिहार्य कारणों से दौरा टाल दिया गया है। नई तारीख बाद में बताई जाएगी।

केंद्र ने बंगाल के DGP सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया केंद्र सरकार ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के DGP सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया। यह उनका दूसरा सेवा विस्तार है। 1992 बैच के बंगाल कैडर के IPS अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को 16 मार्च को विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल का DGP और IGP नियुक्त किया गया था।

उन्हें अप्रैल में पहली बार 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। उन्हें 30 अप्रैल को रिटायर होना था। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत गुप्ता का कार्यकाल 31 अक्टूबर के बाद 6 महीने के लिए बढ़ाया गया है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।