भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा को बम से उड़ाने की धमकी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली में संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल मिला है। सुबह 11:35 बजे पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में पटाखों की दुकान में धमाके के बाद स्लैब गिरा, एक की मौत मुंबई के मलाड इलाके में पटाखों की दुकान में धमाके के बाद दुकान का स्लैब गिर गया।
हादसे में एक लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान शहनवाज नियाज खान के रूप में हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार रात 9:56 बजे मालवणी के अब्दुल हमीद मार्ग स्थित एक दुकान में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, पटाखों में धमाका होने के बाद दुकान का स्लैब गिर गया और वहां आग लग गई।
दमकल विभाग ने रात 10:36 बजे तक आग पर काबू पा लिया। फिलीपींस में 6 विदेशी नागरिकों को ले जा रहा प्राइवेट प्लेन क्रैश फिलीपींस के दक्षिणी इलाके में मंगलवार को 6 विदेशी नागरिकों को ले जा रहा एक प्राइवेट विमान क्रैश होने की खबर सामने आई है। रॉयटर्स के मुताबिक, हादसे की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने दी।
दावाओ डेल सुर प्रांत के डिगोस शहर में तैनात अधिकारी जोमार कैलेडो के मुताबिक, विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हुई है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। TVK विधायक पर महिला कलेक्टर को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, मामले की जांच होगी तमिलनाडु में एक महिला जिला कलेक्टर को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में TVK के विधायक अरुल विग्नेश के खिलाफ जांच होगी।
राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन ने मंगलवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आधिकारिक शिकायत मिलने पर जांच शुरू की जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। यह मामला तब सामने आया, जब DMK सांसद कनिमोझी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि विधायक ने जिला कलेक्टर जे.
ई.
पद्मजा को आपत्तिजनक मैसेज भेजे और बिना सूचना दिए उनके घर भी पहुंचे। कनिमोझी ने इसे कलेक्टर का उत्पीड़न बताया। वहीं, विधायक विग्नेश ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका दावा है कि DMK की IT विंग उनके खिलाफ जानबूझकर गलत जानकारी फैला रही है। मुंबई में BEST बस बेकाबू, दो कारों और एक बस को टक्कर मारी; 6 लोग घायल मु
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बैंक ऑफ बड़ौदा को बम से उड़ाने की धमकी का विषय है, जिसमें दिल्ली के संसद मार्ग पर स्थित बैंक को टेलीफोन पर धमकी भरा कॉल मिला। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति एक गंभीर खतरा दर्शाती है और पुलिस व दमकल विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया की आवश्यकता को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर मनोवैज्ञानिक तनाव, बैंकिंग सेवाओं में अस्थायी व्यवधान, और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की मांग के रूप में हो सकता है।