देश

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में वेल्डिंग के दौरान आग लगी, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, कोई हताहत नहीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में वेल्डिंग के दौरान आग लगी, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, कोई हताहत नहीं

दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक की छत पर लगे AC बॉयलर में आग लग गई। घटना के बाद आसमान में काला धुआं उठता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, घटना के समय वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे AC बॉयलर में आग लग गई।

घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है। सांसद मिलिंद देवड़ा ने बताया कि संसद जाते समय उन्हें नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आग लगने की आशंका जताई और उम्मीद जताई कि सभी सुरक्षित होंगे तथा आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच रही होंगी।

आज की अन्य बड़ी खबरें… तेलंगाना के फार्महाउस में 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र की मौत; जन्मदिन मनाने गया था तेलंगाना के लिवेन में एक फार्महाउस में 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया था। पार्टी के बाद सभी दोस्त फार्महाउस में ही सो गए। कल सुबह छात्र मृत मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है। मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 500 करोड़ के वायरल ऑडियो विवाद में ED जांच की मांग, संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन को खत्म कराने के लिए एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल को 500 करोड़ रुपये देने की कथित कोशिश के मामले में ED जांच की मांग की है।

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस विवाद में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे और उनके पिता एकनाथ शिंदे का नाम सामने आया है। राउत ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और पैसा कहां गया। मनोज जरांगे पाटिल ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की अपील की।

जरांगे का आरोप है कि मराठा आंदोलन को बदनाम करने और बंद कराने की साजिश की जा रही है। वहीं, इन आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। दिल्ली में निर्माणाधीन मकान की स्लैब गिरने से 2 की मौ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।