भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के किलोकरी में पिटाई से मणिपुर के रिटायर्ड संगीतकार की मौत, सभी आरोपी हिरासत में
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली के किलोकरी गांव में अपने घर के सामने डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों की पिटाई के बाद रिटायर्ड संगीतकार सी.
विक्रम सिंह की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सिंह ने तेज आवाज में शोर और हंगामा करने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने चोटों के चलते दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या से जुड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
नाबालिगों समेत सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। आज की बाकी बड़ी खबरें… मुंबई के वर्ली में पानी के टैंकर की टक्कर से 60 साल की महिला की मौत मुंबई के वर्ली इलाके में पानी के टैंकर की टक्कर से 60 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार सुबह हुआ।
हादसे के बाद महिला को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में शामिल पानी के टैंकर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। ठाणे में 17 साल का लड़का बिल्डिंग से कूदा, पसंदीदा इंस्टीट्यूट में एडमिशन न मिलने पर दुखी था, 12वीं में 95.7% मार्क्स थे ठाणे शहर में 17 साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली।
वह अपनी पसंद के हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में एडमिशन न मिल पाने से परेशान था। उसने 12वीं क्लास की साइंस परीक्षा में 95.7% मार्क्स हासिल किए थे। स्टूडेंट ने फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज भेजकर अपनी जान देने की बात कही। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, वह एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 22वीं मंजिल के रिफ्यूज एरिया से कूद गया।
यह घटना शुक्रवार 4 सितंबर को हुई। ओडिशा में नए DGP की नियुक्ति पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया रोकी ओडिशा में नए पुलिस महानिदेशक DGP की नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आरोप है कि राज्य सरकार ने DGP चुनने के लिए तय नियमों से हटकर कुछ जूनियर अधिकारियों के नाम भी UPSC को भेज दिए।
सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल UPSC को DGP के लिए पैनल अंतिम रूप नहीं देने को कहा है।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
🎙️ जनता का संदेश का मत
सभी को याद दिलाना है कि किसी भी विवाद का समाधान हिंसा से नहीं, संवाद और कानूनी मार्ग से होना चाहिए। गुस्सा आने पर संयम अपनाएँ, शांति से बात करें, और यदि आवश्यक हो तो अदालत या पुलिस से सहायता लें। समाज में सहिष्णुता और सहानुभूति बढ़ाने से ऐसे दुखद हादसे टलते हैं। हमें अपने बुज़ुर्गों और कलाकारों के प्रति सम्मान और देखभाल दिखानी चाहिए, ताकि हर आवाज़ को शांति मिले।