अपराध

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में पिता ने बेटे की हत्या की, साथी समेत गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में पिता ने बेटे की हत्या की, साथी समेत गिरफ्तार

दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में 64 साल के तलुकदार अंसारी ने पारिवारिक झगड़ों से परेशान होकर अपने 38 साल के बेटे गुल हसन की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हसन को स्किजोफ्रेनिया था और उसकी बीमारी के चलते परिवार में अक्सर विवाद होते थे। मामले में पुलिस ने अंसारी और उसके साथी मोहम्मद वसीम उर्फ अकबर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों गुल हसन को डॉक्टर के पास ले जाने का झांसा देकर एक सुनसान कंटेनर के पास ले गए। वहां वसीम ने उसके सिर पर कंक्रीट के टुकड़े से वार किया। इसके बाद दोनों ने कपड़े की रस्सी से उसका गला घोंट दिया और शव कंटेनर में छोड़ दिया। 23 अगस्त की शाम कंटेनर से शव बरामद हुआ था। जांच में CCTV फुटेज से पता चला कि हसन दो लोगों के साथ कंटेनर की ओर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोविंदपुरी की एक सिलाई फैक्ट्री से पकड़ा। पुलिस ने कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल कंक्रीट का टुकड़ा, खून लगे कपड़े और कपड़े की रस्सी बरामद की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर गैस पाइपलाइन लीक, 24 किमी तक ट्रैफिक डायवर्ट महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने के बाद समृद्धि एक्सप्रेसवे के 24 किलोमीटर हिस्से पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5 बजे गंगापुर तहसील के तकलीवाड़ी के पास GAIL की पाइपलाइन से गैस रिसाव की सूचना मिली। सावधानी के तौर पर हादसे वाली जगह पर दमकल उपकरण तैनात किए गए और GAIL के विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया। हडस पिंपलगांव से मालीवाड़ा के बीच चेनज 447 से 470 तक का ट्रैफिक धुले-सोलापुर हाईवे की तरफ मोड़ा गया है।

मुंबई जाने वाले वाहन हडस पिंपलगांव इंटरचेंज से निकलकर धुले-सोलापुर हाईवे के रास्ते मालीवाड़ा से दोबारा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, नागपुर जाने वाले वाहन मालीवाड़ा से बाहर निकलकर इसी रास्ते से हडस पिंपलगांव में वापस एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं। GAIL के विशेषज्ञों ने पाइपलाइन के प्रभावित हिस्से के दोनों तरफ के वाल्व बंद कर दिए हैं।

इससे पाइपलाइन के अंदर का दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जल्द यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली की ड्राफ्

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

गृहस्थी के झगड़े अक्सर अनजाने में गहरी चोटें छोड़ देते हैं। जब भावनाएँ उफनें, तो संवाद और कानूनी मार्गों से समाधान ढूंढना चाहिए, न कि हिंसा से। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाकर, परिवारों को समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। समाज को सहानुभूति और समर्थन की संस्कृति अपनानी चाहिए, ताकि हर संघर्ष को शांति से सुलझाया जा सके।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।