भास्कर अपडेट्स:गोवा में 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोवा के उत्तरी जिले के मापुसा में एक जर्जर इमारत में तीन साल की बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची रविवार शाम टैक्सी स्टैंड के पास इमारत के बाहर रोती हुई मिली। एक राहगीर ने उसे देखा और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। बच्ची का परिवार गुब्बारे बेचता है और वह दिवाली के लिए उनके साथ बाजार आई थी।
पुलिस ने बच्ची को पहले मापुसा जिला अस्पताल और फिर गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अधिकारियों के मुताबिक, उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल आरोपी अज्ञात है और उसकी तलाश जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… अजित के बेटे पार्थ ने शरद पवार से 48 घंटे में दूसरी बार मुलाकात की, प्रफुल्ल पटेल बोले- राजनीति पर चर्चा नहीं हुई महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे NCP महासचिव पार्थ पवार ने रविवार को मुंबई में NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से उनके घर पर मुलाकात की।
शनिवार को ही शरद पवार को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इससे पहले पार्थ शनिवार को भी शरद पवार से मिले थे। शरद पवार का सीने और सांस से जुड़े संक्रमण का इलाज चल रहा था। NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उन्होंने शरद पवार से मुलाकात सिर्फ उनकी सेहत का हाल जानने के लिए की थी, राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई।
फिगरेटिव पेंटिंग्स के लिए जानी जाने वाली कलाकार अर्पिता सिंह का निधन,पिछले कुछ साल से बीमारी थीं अपनी खास फिगरेटिव पेंटिंग्स के लिए जानी जाने वाली कलाकार अर्पिता सिंह (89) का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने सोमवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पति और कलाकार परमजीत सिंह ने उनके निधन की जानकारी दी।
वह पिछले कुछ वर्षों से दिल और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं। अर्पिता सिंह की कलाकृतियों में महिलाओं के जीवन, सामाजिक उथल-पुथल और मानवीय संकटों को प्रमुखता से दिखाया गया। बीमारी के बावजूद वह लगातार पेंटिंग बना रही थीं।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar