भास्कर अपडेट्स:जम्मू में बॉर्डर के पास पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 20 साल के पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लय्या जिले के निवासी के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिस थाने ले जाया गया। पूछताछ जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें...
दिल्ली के बुराड़ी में गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंचीं दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शनिवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची। घटना में अभी तक जनहानि की सूचना नहीं है। ब्लड रिलेशन में विवाह पर कानून बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट ने करीबी रक्त संबंधियों के बीच विवाह पर कानून बनाने की जरूरत को लेकर केंद्र से जवाब मांगा है।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि कोर्ट सरकार को निर्देश नहीं, बल्कि इस मुद्दे पर विचार के लिए जागरूक करना चाहता है। ऐसे विवाहों को नियंत्रित करना विधायिका के अधिकार क्षेत्र में है। भारत से अमेरिका ड्रग्स भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा, छह गिरफ्तार भारत से अमेरिका ड्रग्स भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।
एनसीबी व अमेरिकी एजेंसी डीईए ने ऑपरेशन मॉनसून थंडर के तहत 4 से 13 नवंबर के बीच चार शहरों हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में छापेमारी की। इस दौरान एक महिला समेत 6 को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि गिरोह भारत से अमेरिका मानसिक दवाएं और दर्द निवारक अफीम अवैध रूप से भेज रहा था। जांच एजेंसी के मुताबिक, जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच इस नेटवर्क ने अमेरिका में करीब 3 हजार पार्सल भेजे।
इनमें लगभग 5 लाख गोलियां थीं।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में जम्मू के सीमा क्षेत्र में एक 20‑वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। यह घटना सीमा सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे गिरफ्तारियाँ दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा सकती हैं। जनता के लिए इसका असर यह हो सकता है कि सीमा पर सुरक्षा कड़ी हो जाएगी और सीमा पार प्रवासियों के प्रति निगरानी बढ़ेगी। साथ ही, यह घटना क्षेत्रीय स्थिरता और शांति प्रयासों पर भी असर डाल सकती है, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा और रोज़मर्रा के जीवन पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ सकता है।