भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मस्जिद पर पथराव, 4 लोग हिरासत में
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पेहरू शेरबाग इलाके में ईशा की नमाज के दौरान कुछ लोगों ने एक मस्जिद पर पत्थर फेंके। इससे इमारत को नुकसान पहुंचा और कुछ नमाजियों को चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, यह इमारत पहले एक मकान थी, जिसे करीब एक हफ्ते पहले इबादतगाह बनाया गया था। यहां नमाज पढ़ने को लेकर कुछ स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे।
इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद पथराव किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और FIR कर चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से घटना को सांप्रदायिक रंग न देने और अपुष्ट जानकारी न फैलाने की अपील की है। आज की अन्य खबरें… केरलम में BJP ऑफिस पर बीयर की बोतलें फेंकने के आरोप में 2 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार केरलम में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार और अरुण के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय कांग्रेस इकाइयों के कार्यकर्ता हैं। यह घटना करीब एक महीने पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम जिले में अलग-अलग राजनीतिक संगठनों के बीच हुई झड़पों के बाद तनाव बढ़ गया था। सितंबर के आखिरी हफ्ते में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे।
इसके बाद तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस जिला समिति के कार्यालय पर हमला हुआ था। इस मामले में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रात में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ‘मारारजी भवन’ पर बीयर की बोतलें फेंकी गई थीं। भाजपा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।
पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाकर संदिग्धों की पहचान की। मुंबई में शादी में खाना खाने के बाद 27 लोग बीमार, सभी की हालत स्थिर मुंबई के भांडुप इलाके में शादी में खाना खाने के बाद करीब 27 लोग बीमार पड़ गए। इनमें नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है।
सभी मरीजों को एमटी अग्रवाल म्युनिसिपल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ.
कैलाश मारस्कोले ने यह जानकारी दी। डॉ.
कैलाश मारस्कोले ने बताया, “27 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। फि
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar