भास्कर अपडेट्स:केजरीवाल समेत AAP नेताओं पर FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारे में हंगामे का आरोप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली पुलिस ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में हंगामे के मामले में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) की शिकायत पर रविवार को यह कार्रवाई की गई। कमेटी ने आरोप लगाया कि शनिवार तो AAP कार्यकर्ता और समर्थक गुरुद्वारे में घुसकर प्रदर्शन करने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
शिकायत में कहा गया कि गुरुद्वारे जैसे पवित्र धार्मिक स्थल का राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की गई। DSGMC ने यह भी आरोप लगाया कि AAP नेताओं और विधायकों ने सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो साझा किए, जिनमें घटना को गलत तरीके से पेश करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया।
शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बंगला साहिब गुरुद्वारे परिसर में जुटे थे।
पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोककर हिरासत में ले लिया था। केजरीवाल को भी हिरासत में लिया गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर विवाद में एक शख्स की मौत, पूर्व आईएएस अधिकारी और बेटा गिरफ्तार दिल्ली मेट्रो में बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में 48 साल के पवन शर्मा की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, उन्हें थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया था। मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 8 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर हुई थी। FIR के अनुसार, सीट को लेकर पवन शर्मा और दोनों आरोपियों के बीच बहस हुई।
इस दौरान पवन को थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, जिससे वे गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। मेट्रो कर्मचारियों ने उन्हें एंबुलेंस से लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मिलेंगे 1300 पिंक ई-ऑटो दिल्ली सरकार ने दुर्गा (ड्राइविंग, उत्थान और रोजगार) ई-ऑटो योजना शुरू करने का फैसला किया है।
परिवहन मंत्री डॉ.
पंकज सिंह के अनुसार, कैबिनेट की मंजूरी के बाद पहले चरण म
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar