राजनीति

भास्कर अपडेट्स:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी से सवाल- 12 साल के विदेश दौरों के टिकट की फंडिंग किसने की, बताएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी से सवाल- 12 साल के विदेश दौरों के टिकट की फंडिंग किसने की, बताएं

राहुल गांधी के विदेश दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वे कह रह हैं, "राहुल गांधी से इतना निवेदन है कि 12 साल में आप जहां-जहां विदेश दौरे पर गए हैं उसके टिकट का फंडिंग किसने किया और आप किसे-किसे मिले वो बताएं, क्योंकि आप संवैधानिक व्यक्ति हैं। इसका खुलसा आपको करना चाहिए अगर आप नहीं करते हैं तो यही समझा जाएगा आप विदेशी ताकतों के हाथ से खिल रहे हैं।"

आज की अन्य बड़ी खबरें… सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप, तीव्रता 3.6 सिक्किम के ग्यालशिंग में शाम 6:58 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि अभी तक इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। दिलजीत दोसांझ को कॉन्सर्ट के लिए परमिशन मिली, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

इवेंट आयोजक 'बुकमायशो लाइव' ने शुक्रवार को बताया कि कॉन्सर्ट के लिए जो अनुमति कुछ समय के लिए रोक दी गई थी, उसे जारी कर दिया गया है। दिल्ली के 3 स्कूलों को बम की धमकी; तलाशी जारी, बम स्क्वाड पहुंची दिल्ली के तीन स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके बाद अधिकारियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू किया।

धमकी पाने वाले स्कूलों में लोधी एस्टेट का सरदार पटेल विद्यालय, रोहिणी का वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और मयूर विहार का सालवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं। दिल्ली फायर सर्विस की टीमें सूचना मिलते ही स्कूलों में पहुंचीं। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों को खाली करा दिया गया। अब तक की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, दमकल विभाग और पुलिसकर्मी जांच कर रहे हैं। कोलकाता भगदड़ में 2 और गिरफ्तार; दुर्गा पंडाल में हुए हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी कोलकाता भगदड़ मामले में शुक्रवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि दोनों ने दुर्गा पंडाल गिरने की अफवाह फैलाकर अफरा-तफरी मचाई थी।

इसके बाद भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी। इन गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या 9 हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीब राहा और कुशल मजूमदार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित करेगी, जो भगदड़ के कारणों का पता लगाने के साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं क

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।