अपराध

भास्कर अपडेट्स:कुलगाम आतंकी हमले में 3 CRPF जवानों की मौत की फर्जी खबर फैलाने वाला गिरफ्तार, फेसबुक से किया था पोस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:कुलगाम आतंकी हमले में 3 CRPF जवानों की मौत की फर्जी खबर फैलाने वाला गिरफ्तार, फेसबुक से किया था पोस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 11 नवंबर को हुए आतंकी हमले को लेकर झूठी खबर फैलाने के आरोप में बांदीपोरा पुलिस ने मोमिन उल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी 'बांदीपोरा वाला' नाम से फेसबुक पेज चलाता था। उसने पोस्ट में दावा किया था कि हमले में CRPF के तीन जवान मारे गए हैं, जबकि यह जानकारी गलत थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर फर्जी पोस्ट हटवा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा से जुड़ी खबरों की पुष्टि किए बिना उन्हें सोशल मीडिया पर साझा न करें। आज की बाकी बड़ी खबरें… मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शनिवार शाम सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया।

रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को शाम करीब 6:40 बजे फोन आया था, जिसमें स्टेशन पर बम रखे होने की बात कही गई थी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन की जांच की। डॉग स्क्वॉड की मदद से लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और पार्सल एरिया की तलाशी ली गई।

हालांकि, कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति, विस्फोटक या लावारिस सामान नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि बम की धमकी अफवाह निकली। दिल्ली के बवाना में डबल मर्डर, गोली मारकर हत्या के बाद ईंट से पीटकर आरोपी को मार डाला दिल्ली के बाहरी उत्तरी इलाके बवाना में आपसी विवाद के दौरान दो लोगों की हत्या कर दी गई।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोनू ने सचिन नाम के व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सचिन के भाई नरेश ने सोनू के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना आधी रात के करीब मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेश को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य जानकारियां जुटा रही है।

दिल्ली के शोरूम के चेंजिंग रूम में मिली 18 साल की लड़की की लाश, पिता ने जीजा पर लगाया आरोप दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक शोरूम के चेंजिंग रूम में 18 साल की लड़की का शव मिला है। शोरूम के अंदर शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया। लड़की की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कुलगाम में 11 नवंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद, एक फेसबुक पेज पर झूठा दावा किया गया कि CRPF के तीन जवान मारे गए थे। यह फर्जी खबर फैलाने वाले मोमिन उल इस्लाम को बंधीपोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि गलत सूचना से जनता में अनावश्यक भय और अविश्वास पैदा हो सकता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। आम जनता को यह चेतावनी देता है कि सोशल मीडिया पर जानकारी को सत्यापित करना आवश्यक है, ताकि आतंकवाद से संबंधित अफवाहों से बचा जा सके और शांति बनी रहे।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।