व्यापार

भास्कर अपडेट्स:महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप को लेकर CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप को लेकर CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

CBI ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के पैनल ऑपरेटरों के खिलाफ 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई जगहों पर चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के पैनल पकड़े गए और बंद कराए गए। जांच एजेंसी ने मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए हैं। इनसे म्यूल बैंक खातों और हवाला नेटवर्क के इस्तेमाल का पता चला है।

CBI के मुताबिक, ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर 1 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। 12 नवंबर को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जो 19 नवंबर तक रहेगी। अब CBI विदेश में मौजूद अन्य आरोपियों और नेटवर्क को मदद पहुंचाने वालों की भूमिका की जांच कर रही है। आज की बाकी बड़ी खबरें… रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम, 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होंगे प्रदर्शन दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन और रैली के लिए नए नियम तय किए हैं।

इसमें 50 हजार लोगों से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सात घंटे ही हो सकेंगे। आयोजकों को कम से कम 10 दिन पहले आवेदन देना होगा, जिसमें उन्हें नगर निगम दिल्ली से परमिशन भी लेनी होगी। आयोजकों को ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग के लिए पुलिस के साथ तालमेल करना होगा।

सड़क, फुटपाथ या इमरजेंसी वाले रास्ते बंद करने की अनुमति नहीं होगी। छठ पूजा के बीच दिल्ली से पटना का हवाई किराया ₹18 हजार पर पहुंचा, CTI ने विमानन मंत्री को लिखा पत्र छठ पूजा और शादी के सीजन के चलते पिछले 15 दिनों में हवाई किराया 50% तक बढ़ गया है। व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर किराए में बढ़ोतरी रोकने और हवाई टिकटों की अधिकतम कीमत तय करने की मांग की है।

संगठन के मुताबिक, दिल्ली से पटना का हवाई टिकट करीब 18 हजार रुपए और दरभंगा का 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली से मुंबई का किराया करीब 15 हजार, बेंगलुरु का 16 से 18 हजार, अहमदाबाद का 11 हजार और हैदराबाद का 11 से 15 हजार रुपए तक हो गया है। CTI के अध्यक्ष बृजेश गोयल के मुताबिक, कुछ दिन पहले तक इन रूटों पर टिकट करीब आधी कीमत में मिल रहे थे।

अहमदाबाद में दिलजीत के कॉन्सर्ट पर आपत्ति, शराब-हथियार वाले गानों और बुलेट बेल्ट पर रोक की मांग अह

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भास्कर अपडेट्स: CBI ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के पैनल ऑपरेटरों पर 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की। यह विषय ऑनलाइन जुए के अवैध नेटवर्क पर कार्रवाई है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पता चलता है कि सरकार ने डिजिटल जुए पर कड़ी पकड़ बनाई है और म्यूल बैंक तथा हवाला नेटवर्क को भी निशाना बनाया है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि अवैध जुए की गतिविधियाँ कम होंगी, जिससे जुआ खेलने वाले लोगों को कानूनी जोखिम से बचाया जा सकेगा और वित्तीय अपराधों में कटौती होगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।