देश

भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के इंफाल में तैनात 75 BSF जवानों को फूड पॉइजनिंग, आलू-पुरी खाने के बाद उल्टियां हुईं, अस्पताल में भर्ती

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के इंफाल में तैनात 75 BSF जवानों को फूड पॉइजनिंग, आलू-पुरी खाने के बाद उल्टियां हुईं, अस्पताल में भर्ती

शुक्रवार को इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में 78 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के 75 जवान और तीन आम नागरिक शामिल हैं। इन सभी को फूड पॉइजनिंग हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी ने खाने में आलू की सब्जी और पूरियां खाई थीं। RIMS के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रोफेसर डॉ.

रामेश्वर सिंह ने ANI को बताया कि नाश्ता करने के बाद इन लोगों को बार-बार उल्टी होने लगी, जिसके बाद इन्हें अस्पताल के आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) में लाया गया। आज की बाकी बड़ी खबरें… राष्ट्रपति मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से एल मुरुगन का इस्तीफा मंजूर किया राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से डॉ.

एल.

मुरुगन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुरुगन ने मंगलवार को अपने मंत्रालय और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। मुरुगन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद पर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में, मुरुगन ने सरकार में अपने कार्यकाल के लिए गहरा आभार व्यक्त किया और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले गांव स्तर पर संगठनात्मक कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के अपने फैसले के बारे में बताया।

मणिपुर के कामजोंग जिले में घात लगाकर किए गए हमले में एक महिला की मौत मणिपुर के कामजोंग जिले में गुरुवार शाम संदिग्ध उग्रवादियों ने दो मोटरसाइकिलों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों के हवाले से बताया कि चार आम नागरिक जरूरी सामान खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से फाईकोह जा रहे थे, तभी फाईकोह और मोलवैलुप के बीच उन पर हमला किया गया।

यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान हतनेइमकिम हाओकिप के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति वहां से बच निकलने में कामयाब रहा। दो अन्य नागरिक अभी भी लापता हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों और ग्रामीणों ने उन्हें खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद अकोइजम प

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।