भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में जहरीली शराब से अब तक 18 मौतें, 1000 से ज्यादा एडमिट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मणिपुर में जहरीली स्थानीय शराब पीने से शनिवार को 3 और मौतें होने से मरने वालों का आंकड़ा 18 पर पहुंच गया। इससे पहले, शुक्रवार को 15 मौतें हुई थीं। वहीं, 1,000 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थौबल जिले के यैरिपोक, चंदेल, काकचिंग, सुगनू व चकपीकारोंग सहित कई इलाकों के लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। कुछ की हालत गंभीर है और वे आईसीयू में हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें...
दवाओं की बनेगी राष्ट्रीय सूची, सीडीएससीओ 1945 तक के रिकॉर्ड जुटा रहा
देश में दवाओं की मंजूरी से जुड़े पुराने और बिखरे हुए रिकॉर्ड को एक जगह लाने के लिए केंद्र सरकार ने पहल शुरू की है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) देश में स्वीकृत दवाओं का एक समेकित राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार कर रहा है। इसके लिए दवा नियामक ने फार्मा कंपनियों और उद्योग संगठनों से 1988 से पहले मंजूर दवाओं के अप्रूवल रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन भी रिकॉर्ड में होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया में एक से अधिक दवाओं के निश्चित अनुपात वाले संयोजन यानी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन के रिकॉर्ड भी शामिल होंगे। इनकी मंजूरी और नियामकीय स्थिति का पता लगाया जाएगा। तेलंगाना में वॉलेट में छिपाकर ला रहे थे 1.37 करोड़ रुपए का सोना जब्त, दो गिरफ्तार राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के वॉलेट से 1.37 करोड़ रुपये कीमत का 1.04 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है।
इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। DRI के अधिकारियों के मुताबिक, 20 नवंबर को मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर दुबई से मस्कट होते हुए हैदराबाद पहुंचे एक यात्री को एयरपोर्ट पर रोका गया। जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग में रखे वॉलेट से सोने की नौ छड़ें बरामद हुईं। इनका कुल वजन 1,049.76 ग्राम था।
सोना 24 कैरेट और 999 शुद्धता का था तथा उस पर UAE की मार्किंग थी। इसकी कीमत करीब 1.37 करोड़ रुपए आंकी गई है। पूछताछ में यात्री ने बताया कि उसे यह सोना एयरपोर्ट के आगमन टर्मिनल के बाहर इंतजार कर रहे एक अन्य व्यक्ति को सौंपना था। इसके बाद DRI अधिकारियों ने उसे भी पकड़ लिया। दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में लगी आग, महिला की मौत; बेटा-बहू झुलसे पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में शनिवा
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar