अपराध

भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के मयूरभंज में एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, 1 की मौत; 2 झुलसे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के मयूरभंज में एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, 1 की मौत; 2 झुलसे

ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुरुवार को एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 2 लोग झुलस गए। मृतक की पहचान 35 साल के सुजोष बारिक के रूप में हुई है। वह गंभीर ब्लड इन्फेक्शन से पीड़ित था और उसे भुवनेश्वर के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, उदाला सब-डिविजनल अस्पताल के बाहर एंबुलेंस के ड्राइवर ने मरीज को ऑक्सीजन देने के लिए सिलेंडर का वाल्व खोला।

इसी दौरान ऑक्सीजन लीक होने से आग लगने की आशंका है। आग तेजी से फैली और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। परिजनों ने जलती हुई एंबुलेंस से मरीज को बाहर निकाला, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। मरीज को बचाने की कोशिश में 2 अन्य लोग भी झुलस गए। विस्फोट इतना तेज था कि एंबुलेंस की छत उड़ गई।

दमकलकर्मियों ने बाद में आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… IIT बॉम्बे के हॉस्टल में गैस लीक के बाद आग लगी, 5 घायल IIT बॉम्बे के एक हॉस्टल में गैस लीक होने के बाद आग लग गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आग हॉस्टल नंबर 6 में गुरुवार रात करीब 10 बजे लगी।

घटना के बाद पुलिस और बीएमसी वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। घायलों को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 लोगों को आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का राजावाड़ी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने 3 लैंडमाइंस बरामद कर नष्ट कीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना ने 3 लैंडमाइंस बरामद कर नष्ट कर दीं। ये लैंडमाइंस मेंढर और बालाकोट के अग्रिम इलाकों में मिली थीं।

मेंढर सेक्टर के बसूनी टॉप में बाड़ के पास जवानों को 2 लैंडमाइंस मिलीं। वहीं, बालाकोट के अग्रिम इलाके में नियमित गश्त के दौरान जवानों को एक और लैंडमाइन मिली। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई और न ही संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचा। घुसपैठ रोकने के लिए LoC के इलाकों में लैंडमाइंस बिछाई गई हैं। बारिश के दौरान कुछ लैंडमाइंस बहकर दूसरी जगह पहुंच जाती हैं। बाद में इन्हें बरामद कर किसी हादसे से बचने के लिए न

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस दुखद घटना से हमें यह याद दिलाता है कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। जब भी किसी भी आपातकालीन स्थिति में जोखिम हो, तो प्रशिक्षित पेशेवरों को प्राथमिकता दें और उपकरणों की जाँच अवश्य करें। समाज में सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देकर हम ऐसी त्रासदियों को रोक सकते हैं। पीड़ित के परिवार के प्रति गहरी संवेदना और उनके साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए, हमें सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं की माँग करनी चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।