विदेश

भास्कर अपडेट्स:पाकिस्तान से जुड़े आतंकी साजिश केस में कश्मीर में NIA की छापेमारी, 7 ठिकानों पर तलाशी, स्थानीय मददगारों के नेटवर्क की जांच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:पाकिस्तान से जुड़े आतंकी साजिश केस में कश्मीर में NIA की छापेमारी, 7 ठिकानों पर तलाशी, स्थानीय मददगारों के नेटवर्क की जांच

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को कश्मीर में 7 ठिकानों पर छापेमारी की। कुलगाम में 2, बांदीपोरा में 3 और सोपोर में 2 जगहों पर तलाशी ली गई। इस दौरान NIA की टीमों के साथ स्थानीय पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ी कथित आतंकी साजिश की जांच के तहत की गई है।

एजेंसी ऐसे स्थानीय ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) के नेटवर्क की जांच कर रही है, जिन पर घुसपैठ कर आए आतंकियों को रहने, आने-जाने और दूसरी तरह की मदद देने का शक है। यह मामला पहले श्रीनगर के जकूरा पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 0024/2026 के रूप में दर्ज किया गया था। बाद में NIA ने इसे अपने हाथ में लेकर RC-02/2026/NIA/JMU के रूप में दोबारा दर्ज किया।

मामले में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धारा 23, आर्म्स एक्ट की धारा 7 और 25 तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 के तहत केस दर्ज है। छापेमारी में क्या बरामद हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आज की बाकी बड़ी खबरें… पुणे में गणेशोत्सव पर शराब बैन का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, फटकार के बाद प्रतिबंध 10 से घटाकर 2 दिन हुआ बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए फटकार लगाई और पूछा कि जिले को ही क्यों निशाना बनाया गया।

इसके बाद अधिकारियों को प्रतिबंध को केवल दो दिनों तक सीमित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है जबकि 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है जब विसर्जन जुलूस निकाले जाएंगे। होटल मालिकों और शराब की दुकानों के मालिकों के संघों ने पुणे कलेक्टर के गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था।

मदुरै में मीनाक्षी अम्मन टेम्पल के पास बंद पड़े सेंट्रल थिएटर में आग, कोई हताहत नहीं मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास एक बंद पड़े सेंट्रल थिएटर में आग लग गई। इस घटना में किसी की जान के नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आग से बिल्डिंग की छत अंदर की तरह ही गिर पड़ी।

दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। पश्चिम बंगाल: कांग्रेस ने रेजीनगर, नंदीग्राम उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए कांग्रेस ने शुक

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान से जुड़ी कथित आतंकी साजिश के तहत 7 ठिकानों पर छापेमारी की। यह विषय आतंकवाद और सीमा सुरक्षा से संबंधित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि भारतीय सुरक्षा बल विदेशी हस्तक्षेप को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठा रहे हैं। इसके अलावा, NIA का स्थानीय ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) नेटवर्क की जांच, संभावित खतरों को पहले ही पहचानने और रोकने में मदद कर सकती है। आम जनता पर इसका असर शांति और सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ जागरूक

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।