व्यापार

भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की उम्र सीमा 5 साल बढ़ी, उम्मीदवारों की मांग पर फैसला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की उम्र सीमा 5 साल बढ़ी, उम्मीदवारों की मांग पर फैसला

तमिलनाडु के CM विजय ने शुक्रवार को सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती की अधिकतम उम्र 5 साल बढ़ा दी। नई उम्र सीमा 30 अक्टूबर 2026 से लागू होगी और 5 साल तक प्रभावी रहेगी। यह फैसला सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों की मांग पर लिया। सरकार के मुताबिक, इससे उन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जो उम्र सीमा के कारण आवेदन से वंचित होने वाले थे।

आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, नई उम्र सीमा नियमों में तय मौजूदा सीमा के अलावा लागू होगी। यह आरक्षित वर्गों को पहले से मिल रही उम्र में छूट के अतिरिक्त होगी। आज की अन्य खबरें… बेंगलुरु के 5-स्टार होटल के पूल में करंट; जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे दो लोग घायल बेंगलुरु के हलासुरु स्थित कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में शुक्रवार को करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई।

दोनों की पहचान जर्मनी और स्लोवाकिया के नागरिकों के रूप में हुई है। पुलिस को स्विमिंग पूल में करंट फैलने का शक है। हादसा होटल की तीसरी मंजिल पर हुआ। पीड़ितों को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी घायल हुए। घायलों में होटल में ठहरे अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस (41) और होटल के पूल अटेंडेंट व लाइफगार्ड राहुल तिवारी (28) शामिल हैं।

दोनों का इलाज मणिपाल हॉस्पिटल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। महाराष्ट्र और अरुणाचल में भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार देर रात 12:54 बजे भूकंप आया। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया।

हालांकि, दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। भारत में ब्राजील की राजदूत बोले- दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार जल्द ₹1.9 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार जल्द ₹1.9 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। ब्राजील के भारत में राजदूत केनेथ फेलिक्स हाजिंस्की दा नोब्रेगा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने दोनों देशों के बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि सहयोग महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा, ऊर्जा, फार्मा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक बढ़ रहा है। राजदूत ने कहा कि दोनों देश राजनयिक संबंधों की 80वीं वर्षगांठ से पहले रि

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।