भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत परिवार के 3 लोगों की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तमिलनाडु के विल्लुपुरम में शनिवार देर रात कार ने सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा विल्लुपुरम-चेन्नई नेशनल हाईवे पर वी सालई के पास विक्रवांडी में हुआ। पुलिस के मुताबिक, छह सदस्यीय परिवार तूतीकोरिन से चेन्नई लौट रहा था। तेज रफ्तार कार मिनी ट्रक के पीछे जा घुसी। आज की बाकी बड़ी खबरें… बंगाल के आसनसोल में पावर प्लांट की निर्माणाधीन चिमनी का हिस्सा गिरा, 4 की मौत
बंगाल के आसनसोल में शनिवार शाम एक पावर प्लांट की निर्माणाधीन चिमनी का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, शहर के जामुड़िया इलाके में स्थित श्याम एसईएल एंड पावर लिमिटेड में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान चिमनी का एक हिस्सा ढह गया।
जामुड़िया के विधायक बिजन मुखर्जी ने बताया कि हादसे में चार लोग मलबे में दब गए थे। सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल ले जाया गया। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। लद्दाख में स्थायी हाईकोर्ट बेंच का उद्घाटन आज, CJI सूर्यकांत चीफ गेस्ट होंगे लद्दाख में पहली स्थायी हाईकोर्ट बेंच का उद्घाटन रविवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत करेंगे।
यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की बेंच होगी। इससे लोगों को रिट याचिका दाखिल करने और न्यायिक राहत के लिए जम्मू-श्रीनगर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने बताया कि केंद्र ने महज दो महीने में इसकी व्यवस्था की। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के चार अन्य जज, हाईकोर्ट के सभी जज, अटॉर्नी जनरल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना शामिल होंगे।
शाइना एनसी की बेटी की सगाई में पहुंचे सलमान खान एक्टर सलमान खान, शिवसेना नेता शाइना एनसी की बेटी शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट की सगाई समारोह में शामिल हुए। उनके अलावा सीएम देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे भी सगाई में पहुंचे।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar