भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग, नवजात की मौत, 28 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तेलंगाना के RIMS अस्पताल में रात करीब 11:50 बजे आग लग गई। हादसे में पांच दिन के एक नवजात की मौत हो गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और वार्ड में मौजूद 28 अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के सत्यनिकेतन बिल्डिंग केस में 4 आरोपियों की हिरासत बढ़ी, 5 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे दिल्ली के सत्यनिकेतन में 6 सितंबर को हुए 5 मंजिला इमारत हादसे में 7 लोगों की मौत के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता, बेटे महेश गुप्ता और लेबर कॉन्ट्रैक्टर सानोज की न्यायिक हिरासत 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
कोर्ट ने यह आदेश सोमवार को दिया। इस मामले में दो अन्य आरोपी सुधांशु और शुंभम त्यागी भी न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी हिरासत 25 सितंबर तक है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों बिल्डिंग में कथित PG ऑपरेटर थे। शुंभम त्यागी पटियाला हाउस कोर्ट के वकील हैं और सुधांशु के साथ PG चलाने में पार्टनर बताए गए हैं।
वहीं, दिल्ली के रियल्टर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या की जांच में पुलिस 1.2 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित ठगी मामले और करीब 4 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के विवाद की भी जांच कर रही है। पुलिस ने अभी इन मामलों और मनचंदा की हत्या के बीच कोई सीधा संबंध स्थापित नहीं किया है। हैदराबाद में 35 साल के पुलिस कांस्टेबल की आत्महत्या, शादी से जुड़ी परेशानी का मामले हैदराबाद में 35 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की सोमवार को उसके घर पर मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, वह मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नरेट में आर्म्ड रिजर्व कांस्टेबल के तौर पर काम करता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह प्रस्तावित शादी से जुड़ी परेशानियों को लेकर तनाव में था। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल ने घटना से पहले एक महिला को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जरिए वीडियो कॉल की थी।
इसके बाद उसका शव घर में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत की सही वजह व परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को रात करीब 1:30 बजे उसके एक रिश्तेदार ने सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुणे में डं
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
🎙️ जनता का संदेश का मत
रात के इस दुखद हादसे में एक नवजात शिशु की मृत्यु और 28 बच्चों की सुरक्षित निकासी ने हमें फिर से यह याद दिलाया कि सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया कितनी ज़रूरी है। अस्पतालों में आग रोकथाम के नियमों का कड़ाई से पालन, नियमित निरीक्षण और आपातकालीन योजनाएँ बनाना अनिवार्य है। हमें न केवल शोक मनाना है, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी उठानी चाहिए।