भास्कर अपडेट्स:तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में ED ने सुकृति फूड्स के प्रमोटर को हिरासत में लिया; 230 करोड़ घी सप्लाई की जांच
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हैदराबाद ऑफिस ने तिरुपति लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी के मामले में सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, 2019 से 2024 के बीच तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को ‘एगमार्क स्पेशल ग्रेड गाय का घी’ बताकर यह घी सप्लाई किया गया था।
जांच में ED के अनुसार, मिलावटी घी रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल ऑयल और पामोलीन से तैयार किया गया था। इसमें MG-90, मायवसेट सॉफ्ट 400, मोनोग्लिसराइड्स और एसिटिक एसिड एस्टर जैसे रसायनों के इस्तेमाल का आरोप है। एजेंसी के मुताबिक, तैयार उत्पाद को शुद्ध गाय के घी के तौर पर TTD को सप्लाई किया गया।
ED के मुताबिक, 2019 से 2024 के बीच फर्जी तरीके से की गई घी की सप्लाई की कुल कीमत करीब 230 करोड़ रुपए थी। इसमें से करीब 96 करोड़ रुपए का मिलावटी घी मंगला डेयरी में तैयार किया गया था। एजेंसी अब घी तैयार करने, उसकी सप्लाई और इस पूरी व्यवस्था से जुड़े लेन-देन की जांच कर रही है। आज की अन्य खबरें… सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD ने 397 इमारतें ढहाईं, 80 में तोड़फोड़ के आदेश जारी किए सत्य निकेतन में PG इमारत गिरने के बाद MCD ने दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
6 से 18 सितंबर के बीच 397 प्रॉपर्टीज ढहाईं गई, जबकि 152 को सील किया गया। इस दौरान 310 शो-कॉज नोटिस भी जारी किए गए। MCD के मुताबिक, 13 दिनों में अवैध निर्माण को लेकर 310 और सीलिंग कार्रवाई से जुड़े 178 शो-कॉज नोटिस जारी हुए। इस दौरान 80 तोड़फोड़ आदेश भी जारी किए गए। 9 और 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 46-46 प्रॉपर्टीज पर तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई।
6 सितंबर को दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिर गई थी। इस इमारत में PG था। हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हुई थी। केरलम के सीएम ने फलस्तीन के राजदूत से मुलाकात की, फलस्तीन ने BRICS के लिए भारत को बधाई दी केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी.
सतीशन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम.
अबू शावेश से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सतीशन ने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी दी कि सांसद हारिस बीरन भी उनके साथ मौजूद थे। राजदूत अबू शावेश ने बताया कि यह केरलम और फिलिस्तीन के बीच संबंध मजबूत करने और आपसी कार्यक्रमों की संभावनाएं तलाशने के लिए हुई बैठक थ
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar