विदेश

भास्कर अपडेट्स:तुर्की में सेना का ट्रेनिंग हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 क्रू मेंबर्स की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भास्कर अपडेट्स:तुर्की में सेना का ट्रेनिंग हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 क्रू मेंबर्स की मौत

तुर्किये में मंगलवार शाम ट्रेनिंग उड़ान के दौरान वायुसेना का AS-532 कूगर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पांचों क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने एस्किशेहिर एयरबेस से उड़ान भरी थी और शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर योरुकाकचायर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद कर लिया गया है। पिछले दो हफ्तों में तुर्किये की सेना का यह दूसरा हेलिकॉप्टर हादसा है। इससे पहले 12 नवंबर को मालात्या के पास सिकोरस्की S-70 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें चार क्रू मेंबर्स की मौत हुई थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के पालघर में तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, 3 छात्रों की मौत महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहित वर्मा, रवि गुप्ता और नैना महतो के रूप में हुई है। तीनों बोईसर के गणेश नगर के रहने वाले थे। मोहित और रवि 12वीं, जबकि नैना 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस के मुताबिक, तीनों नंदगांव-अलेवाड़ी बीच जा रहे थे। इसी दौरान बोईसर-नवापुर रोड पर पाल्म टेंभी के पास उनकी बाइक ट्रक के पीछे जा टकराई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दुर्घटना की जांच जारी है। सऊदी अरब में हूती हमला, दो भारतीयों समेत 11 घायल सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मंगलवार को यमन के हूती विद्रोहियों के हमले में दो भारतीयों समेत 11 लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने इसे आतंकी हमला बताया है।

घायलों में दो सऊदी नागरिक, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक भी हैं। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद राहत और बचाव के लिए तत्काल कदम उठाए गए। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने भी दो भारतीयों के घायल होने की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर कहा, घायलों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

हूती विद्रोही इससे पहले भी रियाद में हमलों की जिम्मेदारी ले चुके। नागपुर में पिस्टल दिखाते समय 17 साल के लड़के के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर; 6 गिरफ्तार महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार दोपहर दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के दौरान एक 17 साल का लड़का गोली ल

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भास्कर अपडेट्स: तुर्की में सेना का ट्रेनिंग हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 क्रू मेंबर्स की मौत इस खबर का विषय तुर्की वायुसेना के AS-532 कूगर हेलिकॉप्टर के प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटना है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सैन्य विमानन सुरक्षा और प्रशिक्षण प्रक्रियाओं पर सवाल उठाती है, साथ ही सेना की तैनाती क्षमताओं पर भी असर डालती है। आम जनता पर इसका प्रभाव मनोवैज्ञानिक और सामाजिक है, क्योंकि ऐसी दुर्घटनाएँ राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति चिंताएँ बढ़ाती हैं और नागरिकों में सैन्य कर्मियों के प्रति सहानुभूति

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।