'भास्कर समाधान' का असर... खाली प्लॉट की गंदगी हुई दूर:पार्षद आनंद अग्रवाल बने आज के 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 39 के पार्षद आनंद अग्रवाल बने आज के 'पब्लिक स्टार' वार्ड 39, जोन नंबर 11 के ओल्ड ऐशबाग थाना रोड निवासी अब्दुल फरहान ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि खाली प्लॉट नंबर 164 पर आसपास के लोग कचरा फेंकते हैं।
इससे प्लॉट में गंदगी के साथ चूहों की समस्या भी बनी हुई थी। शिकायत सामने आने के बाद आज के 'पब्लिक स्टार' पार्षद आनंद अग्रवाल ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान इंद्रपुरी: दो हफ्ते से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू वार्ड 66 के सेक्टर ए रोड, इंद्रपुरी निवासी अभय कुमार जैन ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट 8 अगस्त से बंद थी। इसकी शिकायत दो बार 181 पर भी की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद जीत राजपूत ने मामले पर संज्ञान लिया और क्रेन से मरम्मत कराकर स्ट्रीट लाइट चालू कराई। नाली के गंदे पानी, खराब सड़कों और अवैध निर्माण से परेशान शहरवासी बैरसिया: नाली का पानी सड़क पर, रास्ता भी बंद वार्ड 17 के बैरसिया रोड, बसरिया, सिंधी कॉलोनी निवासी संगीता सिकानिया ने शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि सिंधी कॉलोनी से भोपाल टॉकीज की ओर जाने वाली सड़क पर नाली का पानी भरा रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार अंडरग्राउंड नाली भी चोक है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। अशोका गार्डन: गंदगी और बारिश के पानी से सड़क खराब वार्ड 71 के अशोक गार्डन रोड, फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी संदीप उकर्डे ने शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि इलाके में लगातार गंदगी फैली रहती है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे सड़क भी खराब हो रही है। रहवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोला: दो साल से नाली की सफाई नहीं, रहवासी परेशान वार्ड 43 के कैंची छोला रोड, नवजीवन कॉलोनी निवासी रणजीत करण ने शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से नाली की सफाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार तीन बार काम पूरा होने का दावा किया जा चुका है, लेकिन मौके पर समस्या बनी हुई है। वार्ड 76: सरकारी रोड पर अवैध निर्माण का आरोप वार्ड 76 निवासी शरीफ कुरैशी ने शिकायत दर्ज कराई है कि सरकारी रोड पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।
उनका कहना है कि इससे उन्हें और उनके परिवार को खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार वे कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम कमिश्नर को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं।
यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे।
शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।
यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके।
लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
📡 स्रोत: NewsData.io