अपराध

'भास्कर समाधान' का असर... स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:पार्षद सोनाली मुकेश धरकर बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंचेगी जिम्मेदारों तक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'भास्कर समाधान' का असर... स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:पार्षद सोनाली मुकेश धरकर बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंचेगी जिम्मेदारों तक

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 16 की पार्षद सोनाली मुकेश धारकर बनीं आज की 'पब्लिक स्टार' अंधेरे में करनी पड़ती थी आवाजाही वार्ड 16 के नंदबाग कॉलोनी निवासी अनूज परमार ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद है।

लोगों को अंधेरे में आवाजाही करना पड़ रहा है और खतरा भी बना हुआ है। शिकायत सामने आने के बाद आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद सोनाली मुकेश धारकर ने मामले को संज्ञान में लिया और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अनूप नगर: रोज जमा होता था कचरा, सहायक दरोगा ने कराई सफाई वार्ड 43 के अनूप नगर निवासी ऊबैद खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेन रोड पर लोग रोज कचरा फेंकते हैं।

इससे यहां लगातार गंदगी बनी रहती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह क्षेत्र का मुख्य इलाका है, इसलिए लोगों को परेशानी होती है। शिकायत सामने आने के बाद सहायक दरोगा संजय ने मामले को संज्ञान में लिया और सफाई करवाकर समस्या का समाधान कराया। फूटी पाइपलाइन, अधूरे निर्माण कार्य और खुले गड्ढों से परेशान शहरवासी आनंद नगर: नर्मदा लाइन फूटी, सड़क पर बह रहा पानी वार्ड 64 के आनंद नगर निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि नर्मदा की पाइपलाइन फूट गई है।

पाइपलाइन से पानी तेजी से सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता ने पाइपलाइन को ठीक कराने की मांग की है। स्नेहलतागंज: नाली का काम पूरा, लेकिन सड़क का भराव अधूरा वार्ड 56 के स्नेहलतागंज निवासी विपिन वागड़े ने शिकायत दर्ज कराई है कि पुरानी नाली लाइन बदलने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन कई दिनों से सड़क पर मिट्टी और मुरम डालने का काम बंद है।

इससे गली में रास्ता खराब है। यहां छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी रहते हैं, जिससे उनके गिरने और चोट लगने का खतरा बना हुआ है। पलड़ा: मेन रोड पर टूटा चैंबर का ढक्कन, हादसे का खतरा वार्ड 75 के पलड़ा निवासी दीपक हनुमंते ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेन रोड पर चैंबर का ढक्कन बीच से टूट गया है। टूटा हुआ ढक्कन सड़क पर पड़ा होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो हादसा हो सकता है। कुशवाह नगर: ड्रेनेज के गड्ढे खुले पड़े, गिर रहे लोग वार्ड 17 के कुशवाह नगर निवासी प्रकाश गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई है कि ड्रेनेज लाइन डालने के लिए सड़क पर गड्ढे खोदे गए हैं। काम के बाद इनमें मटेरियल नहीं डाला गया है, जिससे रास्ता खराब और असुरक्षित हो गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, गड्ढों के कारण लोग गिर रहे हैं और आने-जाने में परेशानी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है।

समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं।

'भास्कर समाधान' बदलाव की पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।