‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:रोड लाइट, कचरा, ठप ड्रेनेज सिस्टम और खराब रोड लाइट्स शहर की बिगाड़ रहीं छवि, विभाग नहीं दे रहे ध्यान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →किसी भी शहर में बदलाव मूलभूत जरूरतों से जुड़ी छोटी लेकिन गहरा असर डालने वाली समस्याओं को सुलझाने से आता है। प्रशासनिक प्रयास भी लोगों के जुड़ने से ही सफल होते हैं। उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में इन्हीं छोटी समस्याओं को सुलझाने का जन मंच बन गया है। व्यवस्था तक लोगों की आवाज असरदार तरीके से पहुंचाने का यह प्रभावी व्हिसल ब्लोअर बनकर उभरा है।
पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सड़क किनारे फैली गंदगी, नियमित सफाई भी नहीं एनएच–58, राजेश्वर गांव से महेन्द्र गुप्ता ने सड़क किनारे कचरे का ढेर लगे होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एनएच 58 पर जैन आदिनाथ मंदिर के पास सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ है।
सफाई नहीं होने से यहां से गुजरने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस कचरे को यहां से हटवाने की अपील है। साथ ही इस तरह सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सीवरेज डाली, सड़क उखाड़ी, विभाग बेफिक्र हिरण मगरी के सविना मेन रोड, वमार् कॉलोनी से आरिफ खान ने जर्जर खस्ताहाल सड़क की समस्या पोस्ट की है।
उन्होंने लिखा है कि कुछ महीने पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए इस रोड को तोड़ा गया था।काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सड़क को ऐसे ही खस्ताहाल छोड़ दिया। यूआईटी कॉलोनी होने के बावजूद न तो गली में बच्चे खेल सकते हैं न ही घर में सुकून है क्योंकि दिनभर सड़क की धूल घरों में आती है। न पक्की सड़क, न ड्रेनेज न ही नालियों की सुविधा उदयपुर के वार्ड नंबर 68 से विवेक ने मोहल्ले में ड्रेनेज सिस्टम न होने की समस्या पोस्ट कर समाधान करने को कहा है।
उन्होंने बताया कि प्रताप नगर रोड, सुन्दरवास, गणेशपुरा में गलियों में पक्की सड़क के अभव में ड्रेनेज सिस्टम न होने से नालियां भी नहीं बनी हैं। इससे घरों का गंदा पानी गलियों और रासते पर बहता है। इस समस्या का कोई समाधान करवाएं। पानी की टंकी के पास रोड लाइट खराब हिरण मगरी के सेक्टर 4 में बने पूजा पार्क में लाइट न होने की समस्या प्रह्लाद औदिच्य ने भेजी है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पानी की टंकी के पास काफी अंधेरा रहता है। प्रॉपर रोड लाइट न होने के कारण यहां अंधेरा रहने से वन्य जीवों और अनहोनी की आशंका बनी रहती है। निगम से इस समस्या को दूर करने की अपील है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं।
आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या उदयपुर शहर के एनएच 58, महाकालेश्वर चौक, अम्बामाता से हर्षवर्धन सिंह ने टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ की समस्या पोस्ट कर इसे हटाने की अपील की थी।
उन्होंने पोस्ट में बताया था कि आंधी–बारिश में पेड़ की एक भारी–भरकम डाल टूटकर सड़क के बीच गिर गई है जिससे महाकालेश्वर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने पेड़ की डाल हटवाकर सफाई करवा दी है। एक्सईएन रितेश बने ‘स्टार ऑफिसर’ ‘भास्कर समाधान’ पर हिरण मगरी से कॉलोनी के नुक्कड़ पर लगी रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की गई थी।
समस्या पोस्ट करने वाले सुन्दर ने बताया कि बीते एक साल से यह रोड लाइट खराब पड़ी है, लेकिन कोई इसे ठीक नहीं कर रहा। विभाग में कई बार शिकायत कर चुके हैं। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद एक्सईएन रितेश पाटीदार ने टीम भेजकर इसे ठीक करवा दिया। समस्या हल होने से लोगों को भी परेशानी से छुटकारा मिल गया।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है।
लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3.
पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश
📡 स्रोत: NewsData.io