खेल

‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:रोड लाइट, लो प्रेशर सप्लाई की समस्या सुलझी, बिजली पोल, तार और टूटे फैरो कवर पर कब होगा एक्शन?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:रोड लाइट, लो प्रेशर सप्लाई की समस्या सुलझी, बिजली पोल, तार और टूटे फैरो कवर पर कब होगा एक्शन?

अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार सड़क, बिजली, कचरा प्रबंधन और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लोग पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर विभागीय अधिकारी भी एक्शन लेकर समाधान करवा रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ से अब लोग बेझिझक अपनी परेशानी सीधे जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे आमजन और विभागों के बीच आपसी समझ भी बढ़ी है।

पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… मोहल्ले में एक साल से टूटे फैरो कवर अजमेर के डिग्गी बाजार, शीशा खान, रेगर मोहल्ला से दीपक फुलवारी ने फैरो कवर टूटने की समस्या पोस्ट कर समाधन की अपील की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां वार्ड संख्या 18 में नालियों के ऊपर लगे फैरो कवर बीते एक साल से टूटे हुए हैं।

गली बहुत संकरी होने के कारण इन टूटे फैरो कवर के ऊपर से आने–जाने में परेशानी होती है। समाधान करें। एक महीने से फूटी पानी की पाइपलाइन श्रीनगर रोड, आर्य नगर से रवि कुमार चौहान ने फूटी पाइपलाइन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने गली से जा रही पानी की पाइपलाइन एक महीने से फूटी हुई है।

पीडब्ल्यूडी कार्यालय से महज 300–400 मीटर दूर है। बावजूद इसके न तो इसे ठीक किया जा रहा है न ही कोई कर्मचारी इसे देखने आया। तारों में टहनियां उलझीं, समय से नहीं उठता कचरा आरकेपुरम, दयानंद कॉलोनी, वार्ड नंबर 3 से कैलाश चंद देपन ने पेड़ों की टहनियों के बिजली के तारों में उलझने की समस्या पोसट की है।

उन्होंने लिखा है कि बीके कौल नगर, विनायक विहार, रीगल अपार्टमेंट के मकानं नंबर 19 के पास पार्क में लगे हुए खमभे के तारों में पेड़ों की शाखाएं छू रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि पार्क के पास न तो सफाई हो रही है न ही कचरा समय पर उठाया जाता है। रोड लाइट भी बंद रहती हैं। जर्जर गला पोल कभी भी गिर सकता है बिहारीगंज में गली नंबर 16 के पीछे से जर्जर गले पोल की समस्या हमें उषा दोहरे ने भेजी है।

उन्होंने लिखा कि यह पोल पूरी तरह से जर्जर अवस्थ में है और जंग खाकर गल गया है। विभाग को लगातार सूचित करने के बावजूद कोई भी कर्मचारी–अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यह खम्भा कभी भी गिर सकता है। इस पर लगी लाइट भी बंद पड़ी है। इससे अंधेरे के कारण लोगों को काफी असुविधा होती है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… समस्या पोस्ट हुई तो जगमग हो गई गली अजमेर के चौरसियावास रोड, चीता नगर, अभियंता नगर से प्रकाश ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या बताते हुए समाधान की अपील की थी।

उन्होंने लिखा था कि गली में लगी स्ट्रीट लाइट के खराब होने से काफी अंधेरा रहता है। इससे अंधेरे में बच्चों को खेलने में भी काफी परेशानी होती है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया है। अब गली में पर्याप्त रोशनी हो गई है। जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद जलदाय विभाग की जेईएन प्रतिभा ने पृथ्वीराज नगर निवासी विजय कुमार शर्मा की भेजी लो प्रेशर की समस्या का समाधान करवाया है।

समस्या भेजने वाले विजय ने पोस्ट कर बताया था कि विजयराजे सिंधिया नगर में पिछले छह दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद है। समस्या की जानकारी सामने आने पर जेईएन प्रतिभा ने संबंधित एरिया की टीम को मौके पर भेजा और आवश्यक मरम्मत कार्य करवाकर पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाई। समय पर हुई कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को राहत मिली।

दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं।

ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3.

जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 4.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 5.

एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 6.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 9.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 10.

शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।