भिलाई में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में बच्चों को परोसा भोजन, कुपोषण मुक्ति पर दिया जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दुर्ग जिले के भिलाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाले ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने पवनदीप नाम के बच्चे का केक काटकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चे को उपहार भेंट किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर सकारात्मक बदलाव लाने वाली माताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कुपोषण मुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोरिंगा यानी सहजन के औषधीय गुणों और पोषण संबंधी महत्व पर महिलाओं एवं विभागीय अधिकारियों से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत करने और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने पर जोर दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में माताएं और बच्चे उपस्थित रहे।
बाइट: सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार
🎙️ जनता का संदेश का मत
भिलाई के आंगन मिलन कार्यक्रम से हमें यह सिखने को मिलता है कि जब समाज के छोटे-छोटे हिस्से एकजुट होकर बच्चों के लिए पोषण और शिक्षा सुनिश्चित करते हैं, तो समग्र विकास संभव है। इसी तरह, व्यक्तिगत संघर्षों में भी संवाद, सहानुभूति और कानूनी मार्ग अपनाकर समाधान निकाला जा सकता है। हमें हर बच्चे की भलाई को प्राथमिकता देते हुए, समाज को एकजुट और समावेशी बनाने की प्रेरणा लेनी चाहिए।