भिलाई नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान तेज, 31 तालाबों की सफाई की मांग पर शुरू हुआ विशेष अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दुर्ग। त्योहारों को देखते हुए भिलाई नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत जहां शहर के तालाबों की साफ-सफाई कराई जा रही है, वहीं निगम के सफाई कर्मियों द्वारा रैलियां निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
तालाबों की सफाई के लिए निगम के सफाई कर्मियों के साथ मछुआरों की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा पॉन्ड क्लीनिंग मशीनों के माध्यम से तालाबों से कचरा और गंदगी हटाई जा रही है। निगम का प्रयास है कि त्योहारों से पहले शहर के तालाबों को स्वच्छ बनाया जा सके।
इस संबंध में क्षेत्र के पार्षद महेश वर्मा ने बताया कि भिलाई क्षेत्र के 31 तालाबों की सफाई कराने की मांग की गई थी। इसके बाद निगम द्वारा सफाई अभियान को गति देते हुए तालाबों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
बाइट – महेश वर्मा, पार्षद, भारतीय जनता पार्टी
वहीं, तालाबों की सफाई में जुटे सफाई कर्मियों का कहना है कि वे सुबह से ही सफाई कार्य में लग जाते हैं, ताकि निर्धारित समय में तालाबों की सफाई पूरी की जा सके और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
बाईट- सफाई कर्मी 1, 2
इधर, स्वच्छता अभियान के तहत निगम द्वारा शहर के व्यस्ततम इलाकों और प्रमुख बाजारों में भी जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं। इन रैलियों में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल होकर आम नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील कर रहे हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भिलाई नगर निगम ने 31 तालाबों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान शहर के जल स्रोतों की स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि स्वच्छता से रोगों का प्रसार घटता है और पर्यावरणीय संतुलन बना रहता है। इससे आम जनता को साफ पानी, बेहतर जल गुणवत्ता और स्वच्छ वातावरण मिलेगा, जिससे स्वास्थ्य जोखिम कम होंगे और जीवन स्तर में सुधार होगा।