भिण्ड- खेल स्वस्थ्य रहने की एक महत्वपूर्ण दैनिक क्रिया है : कलेक्टर श्री जैन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल से प्राप्त निर्देशों के पालन में कल सुबह विभागीय खेल परिसर जीवाजी क्लब ऑफीसर कॉलोनी भिण्ड में वंदे मातरम का गायन कार्यक्रम किया गया, जिसमें कलेक्टर पवन जैन, पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विभागीय जिला खेल प्रशिक्षकों/ब्लॉक समन्वयक के साथ-साथ स्थानीय सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ी इत्यादि के द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज करायी गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर पवन जैन के द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित कर कहा गया कि समस्त खिलाड़ियों को निरन्तर खेल गतिविधियों में भाग लेते रहना चाहिए, खेल केवल प्रतियोगिता एवं पदक प्राप्त करने का माध्यम ही नहीं, बल्कि यह स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाते और शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने की एक महत्वपूर्ण दैनिक क्रिया है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेलों से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया गया।