भिण्ड- सहायता राशि से संबंधित लंबित प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कलेक्टर श्री जैन ने सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित कर कहा कि सीएम हेल्पलाइन में अगली साप्ताहिक समीक्षा बैठक जीरो प्रगति प्रदर्शित होने वाले अधिकारियों के नवम्बर माह के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अच्छा परफार्मेंस कर प्रयास करें कि जिला बॉटम में नहीं आए, अधिकारियों से लेकर उनके नीचे तक की टीम अपना कार्य ईमानदारी और निष्ठा से करें, शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण बंद कराएं। कोई भी शिकायत नॉनअटेंड नहीं रहे तथा 50 दिवस की शिकायतों का निराकरण करें।
उन्होंने 100 दिवस से ऊपर की लंबित शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभाग प्रमुखों को नोटिस जारी करने निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जैन ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित कर कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित मामलों का तत्काल गंभीरता से निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। उक्त मामलों के लिए जिला नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अखिलेश शर्मा होंगे। लंबित मामलों का निराकरण नहीं होने और परेशान किए जाने पर नोडल अधिकारी से शिकायत करें। तीन दिवस में शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बिना कारण के लंबित मामलों में संबंधित विभाग प्रमुख जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी और जिला पेंशन अधिकारी निर्देशित किया कि सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्त दिनांक पर ही उनके पीपीओ का क्लियरेंस का चेक दिया जाना सुनिश्चित करें।
सीएम मॉनिट और सीएस मॉनिट के लंबित मामलों की समीक्षा कर अगली साप्ताहिक समीक्षा बैठक तक सभी मामलों को निपटाने के निर्देश दिए।