भिण्ड- ऊमरी में आयोजित जन-विश्वास शिविर में भिण्ड विधायक एवं कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विधायक श्री कुशवाह एवं कलेक्टर श्री जैन ने शिविर के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना की 04, भू-अधिकार पुस्तिका 07, फोती नामांतरण 06 कुल 17 पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही 05 कुपोषित बच्चों की माताओं को पोषण डलिया वितरित की गई।
कलेक्टर पवन जैन ने कहा कि आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी विभागों के अधिकारी इस शिविर में उपस्थित रहते हैं, सभी लोगों से आग्रह है कि अपनी समस्याओं से हमें जरूर अवगत कराएं ताकि उनका निराकरण किया जा सके।
राजस्व विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है कि पूरे जिले में तहसीलदार/नायब तहसीलदार न्यायालय में दर्ज फोती नामांतरण के मामलों में 30 नवम्बर तक कोई भी फोती नामांतरण पेंडिंग नहीं रहेगा। सभी फोती नामांतरण के नामांतरण की कार्यवाही कर दी जाएगी। जितने भी लोगों के फोती नामांतरण छूटे हुए हैं, उन सभी से अपील है कि तत्काल शिजरा के साथ तहसीलदार न्यायालय में दे दें।
उन्होंने कहा कि ऐसे हितग्राही जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं (जैसे- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निःशक्तजन पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि) में पात्र हैं, उन्हें पेंशन योजनाओं का लाभ लगातार मिलेगा।
ग्राम पंचायत सचिव और जीआरएस गांव में जाकर के प्रत्येक पात्र किंतु योजना से वंचित व्यक्तियों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग कर उनके नाम और आवश्यक दस्तावेज लेकर पात्रता अनुसार 20 दिसम्बर से पहले सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।
ग्रामवासियों से भी आग्रह है कि आपके आस पास या परिचित जो भी व्यक्ति इन योजनाओं में पात्र है तो उसकी जानकारी अवश्य दें ताकि उन्हें लाभान्वित किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, समय पर और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा मिले, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित उपस्थिति, मरीजों से विनम्र व्यवहार और दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भिण्ड-ऊमरी में आयोजित जन-विश्वास शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान ढूंढना है। इस शिविर में भिण्ड विधायक और कलेक्टर ने लाडली लक्ष्मी योजना, भू-अधिकार पुस्तिका, फोती नामांतरण आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए, साथ ही कुपोषित बच्चों की माताओं को पोषण डलिया भी दिया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकारी योजनाओं के सही कार्यान्वयन और जनता की समस्याओं पर त्वरित प्रतिक्रिया को दर्शाती है। इससे आम जनता को योजनाओं तक आसान पहुँच, सामाजिक कल्याण में वृद्धि और सरका
🎙️ जनता का संदेश का मत
भिण्ड-ऊमरी शिविर में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और पोषण डलिया बाँटते हुए दिखाया गया कि जब अधिकारी और जनता एक साथ आते हैं, तो समस्याओं का समाधान सम्भव है। यह हमें सिखाता है कि हर संघर्ष का शांतिपूर्ण मार्ग है—कानूनी सलाह, मध्यस्थता या संवाद। समाज को चाहिए कि वह सहानुभूति और सहयोग से समस्याओं को हल करे, ताकि हर व्यक्ति का अधिकार सुरक्षित रहे और समृद्धि का मार्ग खुला रहे।