भीषण चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवात अक्वान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 19 नवंबर 2026
मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात अक्वान भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है।
इसके कल दोपहर तक आंध्र प्रदेश के उत्तरी और ओडिशा के दक्षिणी तटों पर नरसापुर और पुरी के बीच पहुंचने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और झोंकों के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने चेतावनी दी है कि तूफान के कारण रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। उन्होंने मछुआरों और समुद्री जहाजों को बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि समुद्र में लहरें ऊंची से बहुत ऊंची उठने की आशंका है।
इधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कल शाम भुवनेश्वर स्थित राज्य नियंत्रण कक्ष में समीक्षा बैठक की। इसमें चक्रवात से निपटने की तैयारियों और उसके संभावित प्रभावों का जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री ने कई जिलों में तेज बारिश की आशंका जताते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
श्री माझी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच चक्रवात के संभावित पहुंचने से पहले अब तक लगभग 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
चक्रवात अक्वान, जो पहले एक सामान्य चक्रवाती तूफान था, अब भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह घटना भारत के पूर्वी तट पर, विशेषकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है, और 90-100 किमी/घं की तेज हवा के साथ 110 किमी/घं के झोंकों का सामना कर रहा है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आने वाले दिनों में आंध्र प्रदेश के उत्तरी और ओडिशा के दक्षिणी तटों पर, विशेषकर नरसापुर और पुरी के बीच, गंभीर जलवायु प्रभाव डाल सकती है। आम जनता को अपने घरों की सुरक्षा, बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर