खेल

भिवानी के भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को होगा एशियन खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भिवानी के भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को होगा एशियन खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

एंकर :- देश में खेलों के क्षेत्र में अग्रणी हरियाणा राज्य के हालही में एशियन व पैरा एशियान खेलों में जीतकर आए खिलाडिय़ों को एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर पुरूस्कृत किया जाएगा। यह कार्यक्रम भिवानी के भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और अपने हाथों से एशियन व पैरा एशियन खेलों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले कुल 125 खिलाडिय़ों को 185 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित करेंगे।

सांसद धर्मबीर सिंह ने भीम स्टेडियम का दौरा करने के बाद प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि नई राष्ट्रीय और प्रदेश की खेल नीतियों के चलते आज हरियाणा का खेल परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, जहां प्रदेश के हर गांव और कस्बे के युवा खेल के क्षेत्र में बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं और इस बार के इन खेलों में भिवानी क्षेत्र के खिलाडिय़ों की संख्या और भागीदारी सबसे अधिक रही है।

उन्होंने बताया कि देश को प्राप्त कुल पदों में से 50 प्रतिशत के लगभग पदक हरियाणावासियों को मिले है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भिवानी के भीम स्टेडियम के विकास के लिए भी घोषणाएं करेंगे।

जापान के नगोया में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के कुल 45 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 30 पदक अपने नाम किए, जबकि पैरा एशियन गेम्स 2026 में 11 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया और 9 स्वर्ण, 9 रजत तथा 13 कांस्य सहित कुल 31 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। खेल नीति के प्रावधानों के तहत स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपये, कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को 7.5 लाख रुपये की नकद राशि सौंपी जाएगी।

इस ऐतिहासिक समारोह के दौरान हरियाणा और पंजाब के बीच रोमांचक हरियाणा स्टाइल कबड्डी मुकाबले के साथ-साथ पुरुष और महिला वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके विजेताओं को धर्म सेना के सहयोग से उसी दिन मोटरसाइकिल या स्कूटर धर्मसेना द्वारा भेंट कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

बाईट :- सांसद धर्मबीर सिंह

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भिवानी के भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को एशियन एवं पैरा एशियान खेलों के विजेताओं के लिए एक राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार से नवाज़ेंगे। यह कार्यक्रम हरियाणा की खेलों में उपलब्धियों को मान्यता देने और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के खेल विकास को दर्शाती है और खेल प्रेमियों में गर्व एवं उत्साह पैदा करती है। आम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।