खेल

भिवानी-महेंद्रगढ़ृ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से छात्राओं ने किए सीधे सवाल, मिला सरलता से जवाब

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भिवानी-महेंद्रगढ़ृ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से छात्राओं ने किए सीधे सवाल, मिला सरलता से जवाब

एंकर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत भिवानी की ओर से भिवानी के राजकीय महिला महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद : अपना वोट जानें कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने सांसद से विकसित भारत : 2047, लोकतंत्र, मतदान प्रक्रिया और एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सीधे सवाल पूछे। सांसद ने छात्राओं के सवालों का सरल एवं विस्तारपूर्वक जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस मौके पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में यह अपने आप में पहला ऐसा कार्यक्रम रहा, जिसमें छात्राओं ने उनसे विकसित भारत और एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सीधे सवाल-जवाब किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के अधिकार और नागरिक जिम्मेदारियों की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सांसद ने कहा कि यह कार्यक्रम देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी विकसित भारत युवा संवाद अभियान का हिस्सा रहा।

इस मौके पर राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. त्रिलोकचंद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण तथा भारत सरकार के मायजीओवी के सहयोग से आयोजित अपना वोट जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित युवाओं ने लोकतांत्रिक शपथ लेते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने और देश की व्यवस्था में जिम्मेदारीपूर्वक भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।