व्यापार

भोपाल में 22-23 अक्टूबर को विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में 22-23 अक्टूबर को विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन

भोपाल में 22 और 23 अक्टूबर को ‘विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन 2026’ आयोजित होगा। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के करीब 400 उद्यमी और उद्योग-व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अध्यक्षता करेंगे, जबकि एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप विशिष्ट अतिथि होंगे। सम्मेलन में निवेश, औद्योगिक विकास, निर्यात, नवाचार और एमएसएमई को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। रूस, जर्मनी और ब्रिटेन के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। ‘भोपाल डिक्लेरेशन’ के जरिए उद्योगों के सुझाव राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाए जाएंगे।

दूसरे दिन पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, ऋण और ऊर्जा पर विशेष सत्र होंगे।

----------- बाईट:- हिमांशु खरे अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

बाईट:- प्रवीण आचार्य से सेक्रेटरी फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

----- भोपाल में 22-23 अक्टूबर को विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन

सम्मेलन में देश-विदेश के करीब 400 उद्यमियों की होगी सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन

निवेश, एमएसएमई, निर्यात और औद्योगिक विकास पर होगा मंथन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।