इतिहास

भोपाल में 40वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, सांसद-विधायक और संत-महात्माओं सहित आठ जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल में 40वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, सांसद-विधायक और संत-महात्माओं सहित आठ जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

63 महानुभावों का अभिनंदन, 13 नवंबर को होगा 41वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ

भोपाल। राजधानी के श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर में आयोजित धार्मिक श्रृंखला ‘एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम’ का 40वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, महामंडलेश्वर अनिल आनंद महाराज, श्री महाकाल बाबा जी और पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, धर्माचार्यों तथा आठ जिलों से आए सकल समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली इस धार्मिक श्रृंखला के सूत्रधार डॉ. अनिल भार्गव (वायु) ने बताया कि संगीतमय सुंदरकांड पाठ के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ विभिन्न समाजों और वर्गों को जोड़ने तथा आपसी सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम भी है।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ में सहभागिता कर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आठ जिलों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को व्यापक सामाजिक स्वरूप प्रदान किया।

63 महानुभावों का अभिनंदन

सुंदरकांड पाठ के उपरांत अक्टूबर माह में जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले 63 महानुभावों को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में बच्चन आचार्य के अनुसार श्रीमती रश्मि दीदी सहित ज्योतिषाचार्य, भागवताचार्य, चिकित्सक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से धर्म, सेवा, संस्कार, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।

13 नवंबर को होगा अगला आयोजन

‘एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम’ श्रृंखला का 41वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर, भोपाल में आयोजित होगा। श्री सुंदरकांड पारिवारिक मंडल ने सनातन धर्म प्रेमियों और सकल समाज के लोगों से आगामी आयोजन में शामिल होकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोजपुरी में यह खबर भोपाल के श्री परशुराम मंदिर में आयोजित 40वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ के बारे में है, जिसमें सांसद, विधायक और संत-महात्माओं सहित आठ जिलों के प्रतिनिधि भाग लिए। यह विषय धार्मिक भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि बड़े धार्मिक कार्यक्रमों में राजनीतिक और सामाजिक नेताओं की सक्रिय भागीदारी होती है, जिससे समाज में एकता और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक हो सकता है, जैसे कि धार्मिक विश्वास और सांस्कृतिक गर

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।