भोपाल

भोपाल के आपदा प्रबंधन संस्थान में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भोपाल के आपदा प्रबंधन संस्थान में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस आयोजित

आपदा प्रबंधन संस्थान (DMI), भोपाल में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Resilient Starts at Home” यानी आपदा से निपटने की तैयारी घर से शुरू होती है, रखी गई।

कार्यक्रम का आयोजन नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के लिए आयोजित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर हुआ। संस्थान के संयुक्त संचालक डॉ. जॉर्ज वी. जोसेफ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उप संचालक डॉ. असित पात्रा और यूनिसेफ की स्वच्छता विशेषज्ञ अंकिता गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य अभियंताओं को आपदा प्रबंधन, जोखिम न्यूनीकरण और आपातकालीन तैयारी से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है। कार्यक्रम में जागरूकता, पूर्व तैयारी और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से आपदाओं से होने वाली जन-धन की हानि कम करने पर जोर दिया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।