भोपाल में अनंत चतुर्दशी पर निकला भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल में अनंत चतुर्दशी के मौके पर परंपरागत गणेश विसर्जन चल समारोह उत्साह और भक्ति के साथ निकला। शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में विराजित गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक और रंग-बिरंगी झांकियों में सजाकर विसर्जन के लिए ले जाया गया। पुराने भोपाल की सड़कों पर निकली इन झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे।
गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के साथ लोगों ने झांकियों की सजावट और प्रस्तुतियों का भी आनंद लिया। चल समारोह मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां झांकियों और गणेश प्रतिमाओं का स्वागत किया गया। उत्कृष्ट झांकियों और आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को पुरस्कृत भी किया गया। भोपाल के इस पारंपरिक चल समारोह की खास बात यह रही कि अलग-अलग क्षेत्रों के गणेश पंडालों की प्रतिमाएं एक ही स्थान पर एक साथ देखने का अवसर शहरवासियों को मिला।
श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
होल्ड अप - भोपाल में गणेश विसर्जन चल समारोह की भव्य तस्वीरें...